19 अगस्त 2026:
देश दुनिया /चीन:
चीन के उत्तर पश्चिम की किंगाई प्रांत में तेज भूकंप आया है क्षरिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूगर्भ विज्ञान केंद्र के अनुसार जमीन से 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र था।
भूकंप के झटको से लोग सड़कों की ओर भागे । राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना कर दिए गए हैं। नुकसान और हताहत को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
लेकिन भूकंप से चीन की धरती कांपी है। उत्तर पश्चिमी इलाके में एक बार फिर से भूकंप का कहर चीन में देखने को मिला है। चीन के किंगाई प्रांत में 5.6 तीव्रता की भूकंप ने इस इलाके को हिला दिया है। अचानक जमीन के हिलने से इमारत में जोरदार झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए सायरन बजने लगे, घरों की दीवारें हिलने लगी ,लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास हालत में भागते हुए नजर आए । लोग सड़कों पर ,मैदाने में खुले स्थानों में भागते हुए नजर आए।
स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और आपातकालीन सेवाएं एक्टिव कर दी गई । फिलहाल किंगाई के दूर दराज और पहाड़ी इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।क्ष चीनी अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किसी इमारत के गिरने या जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ है।
चीन का यह इलाका भौगोलिक दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। यह डिफॉल्ट लाइंस के करीब माना जाता है। इसलिए स्थानीय आपदा प्रबंधन ने लोगों को अगले कुछ घंटे तक आफ्टर शॉक्स के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
चीन के इस इलाके में भूकंप के झटके बार-बार महसूस किए जाते हैं।
पिछले करीब 2 महीने से भूकंप की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भूगर्भीय हलचल काफी बढ़ गई है।
चीन के उत्तर पश्चिमी किंगाई प्रांत में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप:


Leave a Reply