19 अगस्त 2026:
आजकल के वातावरण का प्रभाव मनुष्य के केसों पर बहुत जल्दी ही पड़ जाता है जिससे कम आयु में ही बाल सफेद होना प्रारम्भ हो जाते हैं और कुछ समय बाद ही सारे के सारे केस सफेद हो जाते हैं ।
जो बहुत ही बुरा लगता है। इससे तो व्यक्ति की सुन्दरता ही समाप्त हो जाती हैं इसलिये सबके लिये यही प्रयास रहता है कि हमारे केस काले रहें । इसी उद्वेश्य से कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं जिनको करने से आपके बाल सदा काले बने रहेंगे ।
(१) नारियल के तेल में भृंगराज को अच्छी प्रकर जला कर मिला कर रखने से तथा उससे प्रतिदिन सिर में मलने से केस काले रहते हैं।
(२) भृंगराज के रस में तिल का तेल मिला कर रखने से तथा उससे सिर में मलने से केस काले रहते हैं।
(३) आंवले के रस में नींबू का रस तथा शहद मिलाकर प्रतिदिन सिर में लगाने से केस काले रहते हैं तथा बढ़ते हैं ।
(४) हिना (मेंहदी) को आंवले के चूर्ण, शिकाकाई तथा भृंगराज के चूर्ण के साथ मिलाकर पानी में रात को भिगो दें तथा प्रातः छानकर उसमें एक नींबू का रस तथा एक अंडा मिलाकर केसों में लगाने से केस काले तथा चमकीले रहते हैं।
(५) आंवले के चूर्ण में ब्राह्मी के चूर्ण को मिलाकर रखने से तथा उसको पानी में भिगोकर उस पानी से सिर धोने से केस काले रहते हैं।


Leave a Reply