21 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश/ भोपाल/
भोपाल/ मध्य प्रदेश में फार्मेसी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।सभी छात्र-छात्राएं 16 सितंबर तक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद 17 सितंबर से दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। आपको बता दें कि बीफार्म और डीफार्म में 24 हजार 795 सीटें हैं। बीफार्मा और डीफार्मा को मिलाकर पिछले साल की तुलना में 8305 सीटें कम हो गई है। वहीं कॉलेजों की संख्या भी 125 कम हुई है। पिछले साल दोनों वि पाठ्यक्रमों में 455 कॉलेजों की 33,100 सीटें थीं। तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकरियों का कहना है कि अभी कॉलेजों की मान्यता के ( संबद्धता का काम जारी है। ऐसे में कॉलेज की संख्या और सीटें बढ़ भी सकती है।
डीटीई के अनुसार पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट 24 सितंबर को होगी, जिसके बाद चयनित छात्र 30 सितंबर तक फीस जमा कर कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। फार्मेसी में प्रवेश के लिए इस बार छात्रों को दो काउंसलिंग राउंड और मे एक सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) राउंड का अवसर मिलेगा। इससे उन छात्रों को भी मौका मिलेगा जो पहले राउंड में सीट नहीं पा सके। इसके अलावा लैटरल एंट्री सिस्टम के तहत छात्रों को सीधे बीफार्मा के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में प्रवेश दिया जाएगा।


Leave a Reply