25 अगस्त 2026: बिहार
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इन दिनों काफ़ी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। हेल्थ सिस्टम में लापरवाही को लेकर निशांत कुमार सख्त हो चुके हैं । हाल ही में उन्होंने सीतामढ़ी के स्वास्थ्य व्यवस्था का हालचाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने काफ़ी हद तक लापरवही देखी। डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहे। मरीज परेशान हो रहे थे । पीने के पानी से लेकर साफ़ सफ़ाई में परेशानी देखने को मिली । उसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया। अब निशांत कुमार ने कहा है कि जब मैं किसी अस्पताल का निरीक्षण करने जाता हूं, तो मेरा ध्यान सिर्फ खामियों पर नहीं होता। मैं देखता हूं कि मरीजों को कहां परेशानी है और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर काम के लिए किन सुविधाओं की जरूरत है। दोनों पहलुओं को समझना और उन पर काम करना जरूरी है। इस दौरे के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एक्स पर लिखा है कि व्यवस्था सुधारने के लिए अगर कड़े नियम बनाने पड़ें, अनुशासन पर जोर देना पड़े या कड़े फैसले लेने पड़ें, तो मैं बिहार की जनता के हित में कड़े फैसले लेता हूं और आगे भी लेता रहूंगा। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए है। मैं संस्थागत सुधार पर भरोसा करता हूं और उसी के लिए लगातार काम भी करता हूं। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और मरीजों के प्रति संवेदनशील रहे। निशांत ने बिल्कुल परिपक्वता के साथ बातचीत की है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है। अगर इन सब पर समय से कार्रवाई की गई तो व्यवस्ताओं में सुधार देखने को मिल सकता है


Leave a Reply