27 अगस्त 2026:
इस साल Raksha Bandhan का त्योहार बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 28 August 2026 को साल का आखिरी Chandra Grahan लग रहा है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण श्रावण शुक्ल पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन ही पड़ेगा। हालांकि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका असर रक्षाबंधन के त्योहार पर नहीं माना जा रहा है।
रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat)
28 अगस्त को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा ।
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए चौघड़िया मुहूर्त भी शामिल हैं, जिसमें शामिल है लाभ-उन्नति मुहूर्त और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त.
राखी के दिन के शुभ मुहूर्त :
लाभ-उन्नति का मुहूर्त सुबह 07 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा ।
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त –सुबह 09 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
इन दोनों मुहूर्त से पहले चर-सामान्य मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:
28 अगस्त 2026-
राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त-सुबह 5:45 से 9:48 तक
दुसरा शुभ मुहूर्त-1:45 से 4:15 तक।
तीसरा शुभ मुहूर्त-6:29 से 9:12 तक।
राहुकाल का समय –दोपहर 10:45 से 12:25 तक ।
भद्रा 28 अगस्त को नहीं रहेगा। 27 को भद्रा रहेगा इसलिए 28 को पूरे दिन भद्रा से मुक्त रहेगा।


Leave a Reply