2 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/
तेल कंपनियों ने मंगलवार को एलपीजी की कीमतों में फिर वृद्धि की है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 9.50 रुपए बढ़ा दिए हैं। राजधानी में अब तक 2743 रुपए में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम बढक़र 2752.50 रुपए हो गए है। इसी प्रकार 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर (नॉन डोमेस्टिक) की कीमत 2.50 रुपए बढक़र 765.50 रुपए हो गई है।
लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग में आने वाला 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम 947.50 रुपए पर स्थिर बने हुए हैं।
तेल कंपनियों ने सिलेंडर के दाम ऐसे समय बढ़ाए है ,जब सरकारी कंपनियां पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़ी एनर्जी सप्लाई पर दबाव और कच्चे तेल की बढ़ती लागत का भी सामना कर रही है। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से आरके गुप्ता ने बताया कि दरों में परिवर्तन के साथ ही नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।


Leave a Reply