2 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश भोपाल/

देश भर के बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर  आंदोलन का आगाज कर दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद फोरम ने बैंक हड़ताल की घोषणा कर दी है। फोरम में पब्लिक सेक्टर बैंक, प्राइवेट सेक्टर के बैंक, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक शामिल हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक संजीव मिश्रा एवं कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर ध्यान नहीं देने से बैंक कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसके सहत 11 सितंबर को हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 28, 29 और 30 को बैंक हड़ताल होगी। इसके बाद श्री यदि सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Share