2 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश/ भोपाल/
शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में भक्तों ने लगाए जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष, विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी भी हुए शामिल:
भोपाल। नंदा नगर, कैलाश नगर के समीप स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं विशेष महाआरती का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात विधि-विधान से विशेष आरती संपन्न हुई।
महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जय श्रीराम, जय बजरंगबली एवं हर-हर महादेव के जयघोष लगाए। सामूहिक रूप से आरती में शामिल होकर भक्तों ने भगवान हनुमान एवं मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला महामंत्री जितेंद्र कटियारिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पवन विश्वकर्मा जी ने भी महाआरती में सहभागिता की। पवन विश्वकर्मा जी गौसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। धार्मिक आयोजन में दोनों की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

प्रत्येक मंगलवार हो रहा महाआरती का आयोजन
आयोजकों ने बताया कि श्री अध्यात्म चिंतन सेवा समिति के तत्वावधान में शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, नंदा नगर में प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया जाता है। समिति का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना तथा सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती में सहभागिता करें और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाएं।
आयोजक:
श्री अध्यात्म चिंतन सेवा समिति
शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, नंदा नगर, भोपाल (मध्य प्रदेश)


Leave a Reply