3  सितंबर 2026 : मध्य प्रदेश भोपाल:

मटकी सजावट और कृष्ण भजन प्रतियोगिता में दिखेगी बच्चों की प्रतिभा, राधा-कृष्ण रूप में पहुंचेंगे नन्हे कलाकार

भोपाल। नंदा नगर स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री अध्यात्म चिंतन सेवा समिति एवं भक्तजनों द्वारा आयोजित महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष आकर्षण रहेगा।

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनकी लीलाओं पर आधारित भव्य झांकी सजाई जाएगी। बच्चों के लिए मटकी सजावट एवं कृष्ण भजन प्रतियोगिता आयोजित होगी। नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा राधा-कृष्ण के सुंदर स्वरूप में आने वाले बच्चों को आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार एवं बच्चों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को भव्य बनाने की अपील की है। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजक — श्री अध्यात्म चिंतन सेवा समिति, शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, नंदा नगर एवं समस्त भक्तजन।

Share