6 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/
मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरे पर रहेंगे। ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-दुबई 2026’ के तहत वे यूएई के प्रमुख निवेशकों और उद्योग समूहों से मध्य प्रदेश में निवेश और नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। दौरे का अहम हिस्सा एआईएम कांग्रेस-2026 में सहभागिता है, जहां मप्र अपनी औद्योगिक और पर्यटन क्षमताएं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखेगा।

राणा होल्डिंग्स, लूलू, जेम्स एजुकेशन, डीपी वर्ल्ड और इमार समूहों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। वन-टू-वन निवेशक बैठकें, मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन और ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश-इंडिया’ सत्र भी होंगे। वे भारत के राजदूत दीपक के मित्तल और दुबई महावाणिज्य दूत ई. विष्णु वर्धन रेड्डी से भी मुलाकात करेंगे।

Share