6 सितंबर 2026: वाशिंगटन:

अमेरिकी सेना ने शनिवार को ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया। अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान की ओर से अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया था। इसके बाद कार्रवाई में दो टैंकरों को स्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया, जबकि तीसरा खाली टैंकर पूरी तरह नष्ट हो गया। एक टैंकर को खार्ग द्वीप और दूसरे को जास्क के पास निशाना बनाया गया। खाली टैंकर पर ओमान की खाड़ी में हमला किया गया। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी भी दी कि अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला करने पर करारा जवाब मिलेगा। बता दें कि एक महीने की शांति के बाद दोनों देशों के बीच एक सप्ताह पहले फिर हमले शुरू हुए हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान के बेहद सुरक्षित भूमिगत परमाणु ठिकाने पिकैक्स माउंटेन पर जल्द हमला कर सकता है।  पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस ठिकाने पर होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। अमेरिका का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।

Share