6 सितंबर 2026: मुंबई:

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का 2026-27 सीजन 10 अक्टूबर से शुरू होकर मई 2027 तक चलेगा। नए ‘क्लब-लेड’ मॉडल के तहत भारत की यह घरेलू फुटबॉल लीग पारंपरिक होम एंड अवे फॉर्मेट में खेली जाएगी। आठ महीने चलने वाले इस टूर्नामेंट में 13 टीमों के बीच कुल 163 मैच होंगे। लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम आधिकारिक चैम्पियन (शील्ड विनर) बनेगी, जिसे एशियाई प्रतियोगिता का कोटा मिलेगा। इसके बाद, शीर्ष छह टीमें आईएसएल कप चैम्पियन बनने के लिए प्लेऑफ खेलेंगी। चर्चिल ब्रदर्स का खेलना अभी रेगुलेटर की मंजूरियों पर निर्भर करता है।

Share