6 सितंबर 2026:

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में साइटिफिक असिस्टेंट के कुल 1,748 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मांगे हैं।

पिछले वर्ष 1731 पद थे, किन्तु इस बार 17 पद ज्यादा हैं। हालांकि पदों की संख्या में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इस बार भर्ती का दायरा बढ़ाया गया है ।
इसके अलावा कुछ तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए नए अवसर भी दिए गए हैं।

अन्तिम तिथि:
आवेदन 22 सितंबर तक किए जा सकते हैं।
इसमें पेपर-1 अक्टूबर-नवंबर और पेपर-II दिसंबर में संभावित है।
वेतनमान:
ये ग्रुप-बी, लेवल-6 के पद हैं, जिनका वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 तक के बीच रहेगा।

इस बार क्या बदलाव किए गये:

इस बार टेलीकॉम इंजीनियर से जुड़े पदों के साथ IMD में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भी शामिल हैं। यानी इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, फिजिक्स व संबंधित विषयों से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी अवसर है। BRO में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेडिकल स्टैंडर्ड लागू होंगे। इन पदों पर सिर्फ पुरुष पात्र हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती:

भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल और टेलीकॉम इंजीनियर के पद शामिल हैं। प्रमुख विभागों में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO), ब्रह्मपुत्र बोर्ड, केंद्रीय जल आयोग, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD), केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र, रक्षा मंत्रालय के DGQA-NAVAL, MES, NTRO, दूरसंचार विभाग और मत्स्य पालन विभाग शामिल हैं।

योग्यता:

सिविल JE: मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा। कुछ पदों के लिए डिप्लोमा के साथ 2 या 3 साल का अनुभव भी जरूरी।

इलेक्ट्रिकल JE: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए।

मैकेनिकल JE: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए।

टेलीकॉम JE: इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, टेलीकम्युनिकेशन, आईटी, इंस्ट्रूमेंटेशन आदि में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री।

IMD साइंटिफिक असिस्टेंटः फिजिक्स के साथ साइंस में ग्रेजुएशन या कंप्यूटर साइंस आदि में डिग्री।

उम्र सीमा और शुल्क:

आयु सीमा 30 साल है, कुछ पदों के लिए यह 32 साल है। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमेन उम्मीदवारों को शुल्क नहीं है।

परीक्षा कैसे होगी:
इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड दो पेपर होंगे।

पेपर-1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति के 50, सामान्य जागरूकता के 50 और संबंधित इंजीनियरिंग विषय के 100 सवाल होंगे। कुल 200 सवाल और 200 अंक होंगे। समय 2 घंटे रहेगा।
पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलने पर 2 घंटे 40 मिनट मिलेंगे।

पेपर-II: इसमें संबंधित इंजीनियरिंग विषय के 100 सवाल और 300 अंक होंगे। समय 2 घंटे रहेगा। पात्र स्क्राइब वाले उम्मीदवारों के लिए समय 2 घंटे 40 मिनट होगा। दोनों पेपर हिंदी व अंग्रेजी में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक, पेपर-II में गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग।
इसके नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को पेपर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम मेरिट में पेपर-II के नॉर्मलाइज्ड अंक महत्वपूर्ण होंगे। दोनों पेपर में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक भी तय हैं। UR उम्मीदवारों के लिए 30%,OBC/EWS के लिए 25% और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20% अंक जरूरी होंगे।

Share