7 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी  (बीयू) ने पीजी सेकंड और फोर्थ में सेमेस्टर की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमए, एमकॉम और एमएससी की परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेंगी।

परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इन परीक्षाओं का आयोजन मई-जून में हो जाना चाहिए था, लेकिन रिजल्ट और परीक्षा प्रक्रिया में देरी के कारण अब करीब चार महीने बाद परीक्षाएं शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय में पीजी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट समय पर जारी नहीं होने को इस देरी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। इसका सीधा असर अगले सेमेस्टर की परीक्षा प्रक्रिया पर पड़ा। परीक्षा कार्यक्रम अक्टूबर तक चलने के कारण सितंबर में छात्रसंघ चुनाव की संभावना लगभग समाप्त होती नजर आ रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक कैलेंडर में सितंबर में छात्रसंघ चुनाव का प्रावधान किया था।  और हाईकोर्ट ने भी सितंबर के पहले सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश दिए थे।

Share