7 सितंबर 2026 :मध्य प्रदेश /उज्जैन 

भादौ माह की दूसरी और राजसी सवारी आज धूमधाम से निकाली गई। इसमें रजत पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट व सप्त धान का मुखारविंद विराजमान रहे।

सवारी का शुभारंभ शाम 4 बजे महाकाल मंदिर के सभामंडप में पूजन से हुआ।  सबसे पहले मुख्य द्वार पर सशस्त्र बलों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सवारी के 10 घंटे के लाइव आकाशवाणी प्रसारण को वर्ल्ड बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने का नामांकन किया है। इसमें सिंहस्थ की झांकी भी दिखाई गई।

Share