7 अगस्त 2026:
बॉलीवुड:
हनुमान अंश की कमाई छप्पर फाड़ कर हो रही है । इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लोग सियावर रामचंद्रकी जय, पवनसुत हनुमान जी की जय, उमापति महादेव की जय के नारे लगा रहे हैं।
फिल्म को देखने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं । जहां लोगों ने पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाए।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म हनुमान अंश की गूंज सुनाई दे रही है फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है । रिलीज की 31 वे दिन भी हनुमान अंश रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।
फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 117 करोड़ 46 लाख हो चुका है । जबकि कुल नेट कनेक्शन भी 99 करोड़ 29 लाख को पार कर चुका है आपको बता दे कि नेट कलेक्शन वह पैसा होता है जो टैक्स और कटौती निकालने के बाद बचता है।
सेट पर हर दिन होता था हनुमान चालीसा का पाठ:
फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी फीस माफ कर दी है । उनका कहना है कि फिल्म बनाने के दौरान सेट पर हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता था। 7 अगस्त को फिल्म रिलीज करने के पहले 4 महीने तक उन्होंने सिर्फ फलाहार लिया था।
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म:
आपको बता दें कि यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है । दुनिया भर में नीम करोली बाबा के भक्त उन्हें हनुमान का अंश मानते हैं । उनकी इस फिल्म की कमाई में भी चमत्कारी उछाल देखने को मिल रहा है । शुरुआत में यह फिल्म 25 स्क्रीन पर थी ,जो अब बढ़कर 1200 से ज्यादा स्क्रीन तक पहुंच गई है । और इस फिल्म ने बड़े बजट वाली फिल्मों को भी पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है।
हनुमान अंश की तीसरे दिन की कमाई 16 करोड़ 50 लाख ।
यानी तीसरे दिन 16 करोड़ 50 लाख।
यह फिल्म कम बजट में शुरू हुई।
फिल्म के प्रोड्यूसर की भी है बेहद चर्चा:
इस फिल्म की प्रोड्यूसर है अनुप्रिया, जिसकी सब जगह चर्चा हो रही है। उनकी उम्र सिर्फ 21 वर्ष है । वह यूके की यूनिवर्सिटी आफ बाथ में अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर रही थी तभी उन्हें स्टीव जॉब्स पर रिसर्च के दौरान एक अहम जानकारी मिली। उन्हें पता चला कि दुनिया के इतने बड़े रईस नीम करोली बाबा से प्रभावित हैं। इस खोज ने आखिरकार अनुप्रिया की जिंदगी की दिशा बदल दी। जो नौकरी के लिए स्विट्जरलैंड जाने को तैयार थी ,वह भारत लौट आई और यहां फिल्म मेकर विशाल चतुर्वेदी से मिली। विशाल चतुर्वेदी ने हनुमान अंश फिल्म को लिखा ,प्रोड्यूस किया और निर्देशित किया।
उनसे मिलने के बाद अनुप्रिया ने फिल्म का हिस्सा बनने का फैसला किया। वे नीम करोली बाबा पर बनने वाली फिल्म की प्रोड्यूसर बन गई। प्रोड्यूसर की फिल्म में पैसा लगता है फिर फाइनेंसर से बजट का इंतजाम करता है। इसे सफल प्रोड्यूसर ही कहेंगे ,जिन्होंने दो करोड़ लगाएं और 100 करोड़ कमाए।
हनुमान अंश के सिंगर भी है सुर्खियों में:
फिल्म के गाने में नेत्रहीन सुनील की आवाज ने देश भर में धूम मचा दी है। कभी ट्रेन में गाना गाने वाले सुनील को बॉलीवुड से ऑफर मिल रहे हैं । एमपी के सागर के रहने वाले सुनील लोधी बचपन से ही नेत्रहीन है । घर की आर्थिक तंगी की वजह से वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।
परिवार के भरण पोषण के लिए ट्रेनों में भजन गाकर गुजारा करते थे। उनके भांजे ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ तो उनकी किस्मत बदल गई । एमपी के सागर से उन्हें आठ भजन के रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई बुलाया गया। इसी मुंबई यात्रा के दौरान उन्हें हनुमान अंश के डायरेक्टर का फोन आ गया।
सुनील की रील देखकर विशाल चतुर्वेदी ने उन्हें गाने के लिए बुला गया। अब हनुमान अंश फिल्म हिट होने के बाद उन्हें बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें परिवार के साथ बुलाया:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें परिवार के साथ बुलाया है । इस मुलाकात के दौरान ही मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख की सम्मान राशि देने का ऐलान किया है।
साथी उन्होंने घोषणा की है कि वह आंखों का इलाज और संगीत की पढ़ाई भी करवाएंगे। फिलहाल फिल्म की सफलता के साथ ही सिंगर सुनील की चर्चा भी हो रही है।


Leave a Reply