7 सितंबर 2026
स्वास्थ्य और जीवन शैली:
मानसून सीजन में लगातार बारिश से जलजमाव की स्थितियां बन जाती है। पानी के जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। जिससे डेंगू मलेरिया का खतरा उत्पन्न हो जाता है ।
डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार पानी की टंकियों, गमलों, कूलर, बर्तनों में पानी जमा न होने दें । जमा पानी की सफाई बेहद जरूरी है।
बचाव के लिए क्या ध्यान रखें:
1..घर के आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित पानी खाली करें।
2.. यदि बुखार आ रहा है तो बिल्कुल नजरअंदाज न करें, डॉक्टर की सलाह से जांच अवश्य कराएं ।
3..सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। खिड़की-दरवाजों पर जाली जरूर लगाएं।
दिन में भी करें बचाव:
डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में भी सक्रिय रहता है। इसलिए दिन के समय भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए। जहां पानी जमा हो सकता है, उन्हें खुले में न रखें। असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। समय पर बीमारी को पहचानें । हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें । उपचार में लापरवाही न बरतें। सावधानी ही गंभीर स्थिति से बचाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है।
ये गलतियां भूलकर भी न करें:
1..डेंगू-मलेरिया या तेज बुखार के लक्षणों की अनदेखी न करें।’
2..अधिक कमजोरी, चक्कर, बेचैनी महसूस होने पर देरी न करें।
3..अंग्रेजी दवाइयों को बिना डॉक्टर्स सलाह के लेने से बचें।


Leave a Reply