8 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
त्योहारों को देखते हुए भोपाल जिले में पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एडीएम सुमित पांडेय की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। इसमें पीओपी की जगह मिट्टी की मूर्तियां बनाने और इनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीएम पांडे ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के संचालन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। केरवा, कोलार, भदभदा और कलियासोत समेत जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक करने तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को कहा गया।

Share