9 सितंबर 2026 :
देश दुनिया/वाशिंगटन:
अमरीका में ट्रप प्रशासन द्वारा वीजा को लेकर सख्ती  लगातार जारी  है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में भारतीयों को खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। अब ईबी-1 कैटेगरी के तहत अमरीकी ग्रीनकार्ड का इंतजार कर रहे भारतीयों को झटका लग सकता है। अमरीकी स्टेट डिपार्टमेंट ने चेतावनी दी है कि अधिक मांग के चलते 30 सितंबर को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष से पहले ही यह इसका कोटा फुल हो सकता है।
सितंबर में ही खत्म हो सकता है ईबी1 वीजा कोटा:
स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के अनुसार 2026 वित्तवर्ष में दुनियाभर में रोजगार-आधारित प्राथमिकता सीमा 1,86,317 है। जबकि अत्यधिक मांग के चलते बैकलॉग के साथ ही उन भारतीय आवेदकों की चिंता को भी दिया है, जो लंबे समय से स्थायी निवास का इंतजार कर रहे हैं। उच्च डिग्री और असाधारण क्षमता वाले पेशेवरों के लिए निर्धारित ईबी-2 श्रेणी को सितंबर बुलेटिन में अनुपलब्ध दर्ज किया गया है।

Share