10 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/ इंदौर/

इंदौर में एक होटल के कमरे में
32 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल की है।

दरअसल सोनाली शर्मा नामक महिला सुबह एक व्यक्ति के साथ होटल पहुंची थी । वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी  मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Share