17 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर आएंगे। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला मप्र दौरा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ वे गांधी नगर मैदान से स्वामित्व योजना के करीब 50 लाख पट्टों की फ्री रजिस्ट्री शुरू करेंगे।

प्रदेश के 41,568 गांवों में कैंप लगाकर एक महीने में रजिस्ट्री की जाएगी। शाम 7 बजे प्रदेशभर में सवा करोड़ दीये जलाए जाएंगे। इनमें 33 लाख दीये उज्जैन के शिप्रा घाट पर जलेंगे। नवीन के स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट से गांधी नगर मैदान तक भगवा कॉरिडोर बनाया गया है। इसी दिन भाजपा का सेवा संकल्प अभियान भी शुरू होगा।

Share