सीएनजी के दाम में हुआ इज़ाफ़ा
संवाददाता
5 April 2025
अपडेटेड: 7:40 AM 0thGMT+0530
बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर डालेगी असर
बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर डालेगी असर
दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, वही जिससे नई कीमत 76.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। एपीएम गैस के दाम बढ़ने से सीएनजी भी महंगी हो गई है। साथ ही यह बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर असर डालेगी, खासकर उन लोगों पर जो सीएनजी गाड़ियां इस्तेमाल करते हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वही दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से 76.09 प्रति किलोग्राम हो गई है। साथ ही एपीएम गैस के दाम बढ़ने से सीएनजी महंगी हुई है। दो वर्ष बाद एपीएम गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
दो वर्ष बाद एमपीएम गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी बनाने में इस्तेमाल की जानी वाली एपीएम गैस के रेट में 4% तक की वृद्धि का फैसला लिया है। ऐसे में सीएनजी के दाम प्रभावित होंगे। दो वर्ष बाद एमपीएम गैस के रेट बढ़े हैं। इससे पहले अप्रैल 2023 में एमपीएम गैस के दाम में बढ़ोतरी की गई थी।
सीएनजी के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। खासकर, उन लोगों पर जो सीएनजी से चलने वाली गाड़ियां इस्तेमाल करते हैं। सरकार को चाहिए कि वह महंगाई को कम करने के लिए कदम उठाए। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। दिल्ली-एनसीआर में लाखों लोग सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।
सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी से आम लोगों की पॉकिट में सबसे ज्यादा असर पड़ा है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। ऐसे में आम लोगों पर आर्थिक संकट बढ़ जाएगा। जरूरी सामानों की कीमतों में भी इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है। बढ़ती महंगाई से लोग परेशान होने लगे हैं। सरकार से कीमतें घटाने की मांग कर रहे हैं।