पुलिस ने जब्त किया 1113 किलो गांजा, 100 ग्राम ब्राउन शुगर

पुलिस के हथ्थे चढ़े 11 शख्स

नेपाल से भारत में गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी बढ़ रही है। वही पुलिस ने 1113 किलो गांजा और 100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं सुनसरी पुलिस ने 9 शख्स को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है जो इसे नेपाल ले जा रहे थे।

नेपाल से भारत में गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी बढ़ रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1113 किलो गांजा और 100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। यह माल भारत भेजने के लिए बॉर्डर के पास एक गोदाम में रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, सुनसरी पुलिस ने 9 शख्स को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है, जो इसे भारत से नेपाल ले जा रहे थे।

दरअसल, नेपाल से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी एक बड़ी परेशानी बन गई है। तस्कर, गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों को भारत में भेजने के लिए नए-नए टोटके अपना रहे हैं। वे बॉर्डर के पास गोदामों में माल जमा करते हैं और फिर रात के अंधेरे में इसे भारत भेजते हैं। यही कारण है कि एसएसबी आये दिन कार्रवाई कर रही है। इस बार नेपाल पुलिस ने कली तस्करों ( गांजा तस्कर ) के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने कुशमाहा से सटे जहदा गांवपालिका में बॉर्डर के पास बने एक गोदाम पर छापा मारा गया। वहां से 1113 किलो गांजा और 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वही मोरंग पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि गांजे को जहदा वार्ड संख्या 7 मुसहरी टोला में रखा गया था। छापेमारी के दौरान मौके से दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी वेदप्रकाश जोशी के अनुसार, गांजे के कारोबार में शामिल उमेश कामत के घर से 34 पॉकेट में रहे 1088 किलो गांजा और बगल के ही अरविंद साह के घर से 15 किलो गांजा बरामद किया गया। डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गांजे को भारत भेजने की तैयारी थी। वहीं दूसरी ओर, सुनसरी पुलिस ने 9 युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक भारत से ब्राउन शुगर खरीदकर नेपाल ला रहे थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर और इलाका पुलिस कार्यालय लौकही की संयुक्त टीम ने भंसार कार्यालय के पास यह कार्रवाई की।

जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के प्रवक्ता डीएसपी योगराज खतिवडा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिरपुर से नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों को रोककर जांच की। जांच के दौरान, उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ। डीएसपी खतिवडा ने कहा कि पकड़े गए युवक ब्राउन शुगर को अपने शरीर के अंदर छिपाकर रखे थे।

गिरफ्तार युवकों में नेपाल के सुनसरी जिले के इटहरी के रहने वाले मनोज कुमार चौधरी के पास से 27.27 ग्राम, सनम तमांग के पास से 26 ग्राम और बाइक सवार नीरज लिंबू के मलद्वार में छिपाकर रखे गए 3.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। नीरज लिंबू के साथ बाइक पर सवार संदीप मगर को भी गिरफ्तार किया गया है। रामधुनी नगरपालिका के आदित्य चौधरी के पास से 2.1 ग्राम, धरान उप-महानगरपालिका वार्ड 17 के बेगराज लिंबू के पास से 3.13 ग्राम, रामधुनी नगरपालिका के मनीष चौधरी के पास से 2.56 ग्राम और विज्ञान साह के पास से 35.88 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

Related Posts

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!