चुनाव मैदान में कदम रखेंगी संजीव मुखिया की पत्नी

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2025

अपडेटेड: 6:59 AM 0thGMT+0530

चुनाव मैदान में कदम रखेंगी संजीव मुखिया की पत्नी

चुनाव मैदान में कदम रखेंगी संजीव मुखिया की पत्नी

हरनौत से ताल ठोकने की तैयारी

नीट पेपर लीक मामले में चर्चित संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी चुनावी मैदान में हैं। वही साथ ही वो हरनौत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं से भी मिलीं। ममता देवी पिछली बार भी चुनाव लड़ी थीं, पर हार गई थीं। इस बार उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा है।

नीट पेपर लीक मामले में चर्चा में रहे नालंदा के संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हरनौत विधानसभा से ताल ठोक रही हैं। हरनौत में चुनावी कार्यकर्ता कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके पहले उन्होंने चंडी प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन कर लोगों का आशीर्वाद मांगी। हालांकि, वे पिछली बार के विधानसभा चुनाव में लोजपा पार्टी से चुनाव लड़ी थीं, मगर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

हरनौत से आए समर्थकों और आम नागरिकों की भीड़ इस कार्यक्रम में शामिल हुई। ममता देवी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें जो समर्थन दिया था, वो उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। चुनाव में हार जीत लगा रहता है। हार कर भी वो हार नहीं मानी हैं। अगर, इस बार भी जनता का आशीर्वाद और सहयोग मिला, तो वे भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगी। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण को देखकर वे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए कार्यकर्ता ही मेरी ताकत हैं। आज जिस प्रकार आप सबने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है, वो दर्शाता है कि हम सब एक दिशा में, एक लक्ष्य के लिए आगे बढ़ रहे हैं।’

संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वे क्षेत्र की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर वे गंभीर प्रयास करेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें दूर करना ही उनका पहला कर्तव्य होगा।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये कार्यालय जनता और कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खुला रहेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आगे भी इसी तरह से सहयोग और समर्थन बनाए रखें, ताकि हरनौत को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। मौके पर हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, संजीव कुमार, शिव कुमार, ललन प्रसाद, दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

टिप्पणियां (0)