Share

सहरसा से अमृतसर के लिए नई ट्रेन जल्द ही होगी शुरू

बिहार के सहरसा से अमृतसर के बीच दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को वर्चुअल तरीके से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिससे सहरसा से अमृतसर का सफर कम समय में पूरा होगा।

बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य को दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। यह ट्रेन सहरसा से अमृतसर के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में एक कार्यक्रम में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम वर्चुअल होगा।

पहली अमृत भारत ट्रेन पिछले वर्ष दरभंगा से दिल्ली के लिए शुरू हुई थी। वही अब यह नई ट्रेन कोसी और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। साथ ही यह उन्हें आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कराएगी। इस ट्रेन में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और यह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

चेन्नई के अन्ना नगर यार्ड से इस ट्रेन का रैक बिहार आ चुका है। फिलहाल इसे सुपौल स्टेशन पर रखा गया है। सहरसा में नई ट्रेन को चलाने से पहले सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वाशिंग पिट को बिजली से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। पहले यह बात चल रही थी कि यह ट्रेन सहरसा से दिल्ली के बीच चलेगी। लेकिन अब इसे सहरसा-अमृतसर रूट पर चलाने का फैसला किया गया है।
पुश-पुल तकनीक से लैस होगी ट्रेन

यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक से लैस होगी। इसका अर्थ है कि इसमें दोनों तरफ इंजन होंगे। इसमें 22 कोच होंगे. वही साथ ही इनमें 8 स्लीपर, 11 जनरल, 1 पेंट्रीकार और 2 एसएलआरडी भी शामिल हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से सहरसा से अमृतसर का सफर कम वक्त में पूरा होगा. हालांकि, अभी इसका पूरा टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है।

अमृत भारत ट्रेन की सबसे खास बात यह हैं कि इसकी रफ्तार और सुविधाएं हैं। यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इससे यह प्रीमियम ट्रेनों को भी पीछे छोड़ सकती है। साथ ही इस ट्रेन में सभी कोच सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी. इसके अलावा, पेंट्रीकार की सुविधा से यात्रियों को लंबी यात्रा में खाने-पीने का अच्छा विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए समय भी बचाएगी और उन्हें आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव भी कराएगी।


Share