दरभंगा से दुर्भाग्यपूर्ण घटना आयी सामने

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2025

अपडेटेड: 10:42 AM 0thGMT+0530

दरभंगा से दुर्भाग्यपूर्ण घटना आयी सामने

अभिषेक मंडल की तलवार से गला रेतकर हत्या

अभिषेक मंडल की तलवार से गला रेतकर हत्या

दरभंगा के लालबाग मुहल्ले में चैती नवरात्र के प्रसाद को लेकर हुए विवाद में अभिषेक कुमार नामक एक शख्स की तलवार से हत्या कर दी गई है। वही घटना में दो अन्य शख्स, दीपक कुमार और करन कुमार, भी घायल हो गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

बिहार के दरभंगाजिले के नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मुहल्ला में देर रात हुए विवाद में एक युवक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई है। जबकि उसे बचाने वाले दो दीपक कुमार और करन कुमार पर भी तलवार से हमला कर जख्मी कर दिया है। मृतक की पहचान अमरनाथ मंडल के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते नगर थाना की पुलिस ने घायल अभिषेक कुमार डीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

बताया जाता है कि चैती नवरात्र के प्रसाद को लेकर विवाद तीन दिनों पहले शुरू हुआ था, जिसमें मृतक के साथ मोहल्ले के कुछ लड़कों ने उसके साथ मारपीट की थी। बीती रात मृतक अपने दरवाजे पर परिवार के लोगों के साथ बैठा था। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन से लौटने के बाद कुछ लड़कों ने मृतक अभिषेक के ऊपर तलवार से हमला कर दिया।

मारपीट होता देखकर उसके परिजनों ने बचाने का प्रयास भी किया तो उनपर भी तलवार से हमला कर दिया गया था। साथ ही जिससे वे दोनों भी घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में मृतक के पिता अमरनाथ मंडल ने कहा किनगर थानाक्षेत्र के लालबाग मोहल्ले में रामनवमी के प्रसाद को लेकर हुए विवाद में रात तीन युवकों पर तलवार से प्रहार कर दिया गया था। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि, दो जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि अमर मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर, अरूण प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार और लाली मंडल के पुत्र करण कुमार इलाजरत है। अभिषेक की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। अभिषेक के पिता ने बताया कि लालबाग पोस्ट आफिस के पास चैती नवरात्रि पर भव्य पूजा का आयोजन होता है। जहां उनका पुत्र रामनवमी के दिन रविवार को प्रसाद लेने गया था, जहां विवाद हुआ था।

इसे लेकर सोमवार की रात बबलू मंडल सहित आधे दर्जन लोग तलवार से प्रहार कर दिया। इसमें दीपू और करण जख्मी हो गया। जबकि, अभिषेक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। तीनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां अभिषेक की इलाज दौरान मौत हो गई।

घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं मामले की जांच कर उचित कार्यवाई के निर्देश नगर थानाध्यक्ष को दिया गया है।

टिप्पणियां (0)