पीएम ने नए वक्फ कानून पर खुलकर रखी बात
संवाददाता
9 April 2025
अपडेटेड: 5:54 AM 0thGMT+0530
पीएम ने नए वक्फ कानून पर खुलकर रखी बात
भारत अब रुकने वाला नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस वर्ष के शुरुआती 100 दिनों में भविष्य के लिए मजबूत नींव रखी है, वही भारत अब रुकने वाला नहीं है। जिन लोगों को लगता था कि भारत धीमी और स्थिर गति से आगे बढ़ेगा, वे एक तेज और निडर भारत को देख रहे हैं। पीएम ने बताया कि वक्फ अधिनियम सामाजिक न्याय की दिशा में एक और ठोस कदम है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि वक्फ अधिनियम सामाजिक न्याय की दिशा में उनकी सरकार का एक और ठोस कदम है। साथ ही वक्फ पर पहले का कानून 2013 में भू-माफियाओं और मुस्लिम कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बनाया गया था। वही न्यूज 18 ‘राइजिंग भारत समिट’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और बताया कि संसद में इस मुद्दे पर हुई चर्चा में तुष्टिकरण की राजनीति देखने को मिली। साथ ही वहीं भारत की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने इस वर्ष के शुरुआती 100 दिनों में भविष्य के लिए मजबूत नींव रखी है, साथ ही भारत अब रुकने वाला नहीं है।
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी दल कांग्रेस पर करारा अटैक किया। उन्होंने कहा कि 1947 में देश के विभाजन के पीछे भी इसी तरह का रवैया था, जब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ‘कट्टरपंथी’ विचार को बढ़ावा दिया, हालांकि आम मुसलमान इस विचार से सहमत नहीं थे। पीएम ने शाहबानो मामले का संदर्भ देते हुए कहा कि आम मुसलमानों और उनमें से गरीब और पिछड़े लोगों को केवल उपेक्षा, अशिक्षा और बेरोजगारी मिली, जबकि कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए युवतियों के संवैधानिक अधिकारों की बलि दी गई।
न्यूज 18 ‘राइजिंग भारत समिट’ में पीएम ने कहा कि 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की ओर से लागू किए गए वक्फ अधिनियम से यह भ्रम पैदा हुआ कि यह कानून संविधान से ऊपर है। साथ ही उन्होंने केरल में चर्च की संपत्तियों, हरियाणा में गुरुद्वारे की संपत्तियों और कर्नाटक में किसानों की जमीन के अलावा सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड के कथित दावों का हवाला दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि संशोधित अधिनियम समाज और मुस्लिम समुदाय के हित में है।
पीएम ने संसद को इस शानदार कानून को पारित करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि संसदीय इतिहास में दूसरी सबसे लंबी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस साल के पहले 100 दिनों में अपनी नीतियों के साथ संभावनाओं के नये द्वार खोले हैं, उन्होंने बताया कि भारत न तो झुकने वाला है और न ही रुकने वाला है। तीव्र विकास के लिए शांति, स्थिरता और सुरक्षा बहुत आवश्यक है। वही उनकी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर अंकुश लगाया है।
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने जम्मू कश्मीर में मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता दिखाई है। जो लोग सोचते थे कि भारत धीमी गति से चलेगा, वे तेज गति से चलने वाला और निडर भारत देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाएं इन 100 दिनों में उनकी सरकार के फैसलों में प्रदर्शित होती हैं, जिसने भविष्य के लिए एक मजबूत नींव भी रखी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना की 10वीं वर्षगांठ पर इसके लाभार्थियों से कहा कि योजना के तहत 33 लाख करोड़ रुपये का गारंटी-मुक्त ऋण दिया गया है। ऋण लेने वाले लोगों में अधिकतर लाभार्थी महिलाएं हैं और दिलचस्प बात यह है वही कि वे अपने मुद्रा ऋणों का भुगतान जल्द कर देती हैं।