बेगूसराय में आसमानी आफत ने ली 5 लोगों की जान

khabar pradhan

संवाददाता

9 April 2025

अपडेटेड: 9:26 AM 0thGMT+0530

बेगूसराय में आसमानी आफत ने ली 5 लोगों की जान

बेगूसराय जिले में बुधवार को ठनका गिरने से भिन्न भिन्न स्थानों पर पांच लोगों की दुखद मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बलिया, भगवानपुर, मुफस्सिल, साहेबपुर कमाल और मटिहानी थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में खेत में काम कर रहे और शौच के लिए गए लोग वज्रपात का शिकार हुए। जिले में सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश के बीच ठनका गिरने से भिन्न भिन्न इलाकों में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ठनका गिरने की घटना से हुई मौत से इलाके लोग घबराए हुए हैं। वही साथ ही जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव की है, वही जहां भुसा लाने खेत जा रहे पति-पत्नी पर ठनका गिर गया है। इस हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई साथ ही जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान भगतपुर निवासी 60 वर्षीय विराल पासवान के रूप में की गई है जबकि उसकी पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने कहा कि बिराल पासवान एवं उनकी पत्नी अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा गेहूं का भूसा लाने बुधवार सुबह साढ़े सात बजे जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 ने दोनों को बलिया पीएचसी लाया, जहां विराल पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है। जहां महिलाएं और बच्चियां बुधवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी, तभी बारिश के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से मानोपुर निवासी रामकुमार सदा की 3 वर्ष की पुत्री अंशु कुमारी की मौत हो गई है। घटना में उसकी बहन आंचल कुमारी भी गम्भीर रूप से जख्मी हुई है। वही घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ वज्रपात की तीसरी घटना: एक शख्स की मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम सूजा की है। मृतक की पहचान कामो महतो के 45 वर्षीय पुत्र पंकज महतो के रूप में की गई है। बताया गया है कि सुबह में करीब 10 बजे पंकज अपने दरवाजे के बाहर था। तभी वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वज्रपात की चौथी घटना: साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुई है। जहां की वज्रपात की चपेट में आने से सन्हा पश्चिम निवासी कालो पासवान की पत्नी 55 वर्षीय इंदिरा देवी की मौत हो गई। बताया गया है कि इंदिरा देवी बुधवार सुबह खेत में गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद साथ में काम करने गए मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वज्रपात की पांचवीं घटना: मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव की है, वही जहां 80 वर्षीय जनार्दन महतो ठनका की चपेट में आ गए, साथ ही जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

अलग-अलग घटनाओं से हुई मौत

बेगूसराय जिले में बुधवार को ठनका गिरने से भिन्न भिन्न स्थानों पर पांच लोगों की दुखद मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बलिया, भगवानपुर, मुफस्सिल, साहेबपुर कमाल और मटिहानी थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में खेत में काम कर रहे और शौच के लिए गए लोग वज्रपात का शिकार हुए।

जिले में सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश के बीच ठनका गिरने से भिन्न भिन्न इलाकों में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ठनका गिरने की घटना से हुई मौत से इलाके लोग घबराए हुए हैं। वही साथ ही जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव की है, वही जहां भुसा लाने खेत जा रहे पति-पत्नी पर ठनका गिर गया है। इस हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई साथ ही जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान भगतपुर निवासी 60 वर्षीय विराल पासवान के रूप में की गई है जबकि उसकी पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

परिजनों ने कहा कि बिराल पासवान एवं उनकी पत्नी अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा गेहूं का भूसा लाने बुधवार सुबह साढ़े सात बजे जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 ने दोनों को बलिया पीएचसी लाया, जहां विराल पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है। जहां महिलाएं और बच्चियां बुधवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी, तभी बारिश के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से मानोपुर निवासी रामकुमार सदा की 3 वर्ष की पुत्री अंशु कुमारी की मौत हो गई है। घटना में उसकी बहन आंचल कुमारी भी गम्भीर रूप से जख्मी हुई है। वही घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ

वज्रपात की तीसरी घटना: एक शख्स की मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम सूजा की है। मृतक की पहचान कामो महतो के 45 वर्षीय पुत्र पंकज महतो के रूप में की गई है। बताया गया है कि सुबह में करीब 10 बजे पंकज अपने दरवाजे के बाहर था। तभी वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वज्रपात की चौथी घटना: साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुई है। जहां की वज्रपात की चपेट में आने से सन्हा पश्चिम निवासी कालो पासवान की पत्नी 55 वर्षीय इंदिरा देवी की मौत हो गई। बताया गया है कि इंदिरा देवी बुधवार सुबह खेत में गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना के बाद साथ में काम करने गए मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वज्रपात की पांचवीं घटना: मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव की है, वही जहां 80 वर्षीय जनार्दन महतो ठनका की चपेट में आ गए, साथ ही जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

टिप्पणियां (0)