सादगी से शादी रचाएंगे आईएएस प्रखर कुमार व महिला अफसर निधि

khabar pradhan

संवाददाता

10 April 2025

अपडेटेड: 12:06 PM 0thGMT+0530

सादगी से शादी रचाएंगे आईएएस प्रखर कुमार व महिला अफसर निधि

सादगी से शादी रचाएंगे आईएएस प्रखर कुमार व महिला अफसर निधि

प्रखर कुमार सिंह और निधि चौहान बैचमेट हैं। दोनों ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की है। दोनों ने सादगी के साथ कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है। जयपुर के विवाह कार्यालय में आवेदन दिया जा चुका है। प्रखर के पिता सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं।

उत्तर प्रदेश में युवा आईएएस अफसरों की लिस्ट में शुमार प्रखर कुमार सिंह नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। जल्द ही वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रखर कुमार सिंह राजस्थान की मूल निवासी आईएएस निधि चौहान के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। ये शादी बेहद सादगी के साथ होने जा रही है। दोनों अधिकारी बिना किसी तामझाम के कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं।

प्रखर कुमार सिंह 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो जल्द ही आईएएस अधिकारी निधि चौहान के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों अधिकारी कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। इसको लेकर दोनों ओर से जयपुर के विवाह अधिकारी कार्यलय में आवेदन किया जा चुका है। आपत्ति के लिए दिया गया नोटिस का समय पूरा होने के बाद दोनों अधिकारी विवाह अधिकारी के सामने कोर्ट मैरिज कर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी इसी महीने कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। वहीं कोर्ट मैरिज के बाद शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रम दोनों परिवारों की मौजूदगी में सम्पन्न किए जाएंगे।

प्रखर कुमार सिंह और निधि चौहान दोनों ही बैचमेट हैं। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी प्रखर कुमार सिंह मूलरूप से यूपी के रामपुर जिले के निवासी है। उनका जन्म 22 अगस्त, 1997 में हुआ था। प्रखर कुमार मौजूदा समय में अलीगढ़ में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। इससे पहले कानपुर नगर में जाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रह चुके हैं। प्रखर ने 29वीं रैंक हासिल की थी। उनके पिता केदार सिंह सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं जबकि उनकी मां पेशे से टीचर थी। प्रखर कुमार सिंह ने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वहीं राजस्थान की मूल निवासी निधि चौहान इस समय जबलपुर में डीएफओ के पद पर तैनात हैं।

टिप्पणियां (0)