पीएम मोदी ने वाराणसी में कार्यक्रम को किया संबोधित

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 9:36 AM 0thGMT+0530

पीएम मोदी ने वाराणसी में कार्यक्रम को किया संबोधित

3900 करोड़ की 44 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

3900 करोड़ की 44 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है। वही काशी ने आधुनिक वक्त को साधा है, विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं। साथ ही आज ​काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को साधा है, विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं। आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया – आज सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारीशक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया। वही आज हम उनके विचारों को, उनके संकल्पों को, नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं, साथ ही नई उर्जा भी दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कल हनुमान जन्मोत्सव का पावन दिन है और आज मुझे संकटमोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। हनुमान जन्मोत्सव से पहले काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने यहां एकत्र हुई है।

टिप्पणियां (0)