छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाली घटना

khabar pradhan

संवाददाता

12 April 2025

अपडेटेड: 11:11 AM 0thGMT+0530

छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाली घटना

नाबालिक प्रेमिका से मुलाकात की चाह में भयंकर मारपीट

नाबालिक प्रेमिका से मुलाकात की चाह में भयंकर मारपीट

सक्ती जिले में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। वही यहां पुलिस ने वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिस शख्स की पिटाई की गई है। वह अपनी नाबालिग प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए उसके घर पहुंचा था। वही जिसके बाद परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए एक शख्स की परिजनों ने जमकर पिटाई की है। 21 वर्षीय शख्स को लड़की के परिजनों ने नग्न कर पीटा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो गया है। साथ ही बताया जा रहा है यहां के मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़े रवेली गांव के लोगों ने शख्स की पिटाई की है। शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की के परिजनों ने रात में शख्स को अपने घर पर पकड़ लिया और कथित तौर पर उसे बंधक बना लिया।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने राहुल को रातभर कथित तौर पर चप्पल, केबल तथा पाइप से पीटा। उन्होंने बताया कि राहुल को नग्न कर गांव की सड़कों पर पीटा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, पीड़ित एक पेड़ के नीचे एक चबूतरे पर बैठा दिख रहा है वही तथा एक युवक उसके पैरों पर रस्सी से मार रहा है। पीड़ित को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लड़की के माता-पिता ने उसे एक कमरे में पकड़ लिया और फिर अन्य लोगों को बुला लिया जिसके बाद उसे पूरी रात पीटा गया। साथ ही वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल को रायगढ़ जिले के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सक्ती जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया, ‘‘शख्स पर हमले के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और समाज के मौजिज व्यक्ति (जिससे वह युवक ताल्लुक रखता है) को बुलाया तथा उनकी शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की।’’ शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, ‘इस संबंध में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’’

टिप्पणियां (0)