आईटीएस कॉलेज के सामने फुट

khabar pradhan

संवाददाता

12 April 2025

अपडेटेड: 11:17 AM 0thGMT+0530

आईटीएस कॉलेज के सामने फुट

सुरक्षा और सुविधा में होगा सुधार

सुरक्षा और सुविधा में होगा सुधार

मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सामने सवा करोड़ की लागत से एफओबी का निर्माण किया जा रहा है, वही जिससे 4000 छात्रों और आसपास के लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी। साथ ही पीडब्ल्यूडी और नगर निगम से एनओसी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है, और यह एफओबी तीन से चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सामने करीब सवा करोड़ की लागत से एफओबी बनाया जा रहा है। जिसका मकसद कॉलेज में पढ़ने वाले 4000 स्टूडेंट्स को सड़क पार करने के लिए साधन मुहैया करवाना और उन्हें डिवाइडर कूदकर सड़क पार करने से बचाना है। इसका फायदा यहां आसपास रहने वाले लोगों और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगी।

इस प्रॉजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने आईटीएस कॉलेज को एनओसी भी प्रदान कर दिया गया है। साथ ही जिसके कारण सड़क की एक तरफ से एफओबी के लिए नींव बनाने के काम की शुरुआत भी कर दी गई है। वही आईटीएस कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह एफओबी तीन से चार माह में लोगों के लिए बनकर तैयार हो जाएगा।

लगभग दो साल पहले ही पीडब्ल्यूडी ने लगातार जाम की शिकायत और एक्सीडेंट की शिकायतें मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की सहमती से आईटीएस कॉलेज के पास का कट बंद कर दिया था। जिसके कारण किसी को भी यदि गाजियाबाद की तरफ या ज्ञानी बॉर्डर की तरफ जाना होता है तो इसके लिए 500 मीटर अतिरिक्त चलकर यू टर्न लेते हैं।

नगर निगम के जोनल प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि यहां पर सड़क पीडब्ल्यूडी की है लेकिन सड़क के किनारे की जमीन नगर निगम के अंतर्गत आती है। इसलिए हमसे कॉलेज प्रशासन ने एनओसी मांगी थी। हमारे स्तर से एफओबी के लिए एनओसी प्रदान कर दी गई है।

टिप्पणियां (0)