फ्री की साड़ी मिलने पर मची भगदड़

khabar pradhan

संवाददाता

15 April 2025

अपडेटेड: 10:11 AM 0thGMT+0530

फ्री की साड़ी मिलने पर मची भगदड़

महिलाओं को साड़ियां। तभी मची भगदड़ फ्री की रेवड़ी किसे नहीं भाती। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों में अपना माहौल बनाने की होड़ मची हुई है ।आम जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं। तेजस्वी यादव भी थे मौजूद ऐसा ही एक प्रयोग देखने को मिला, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर के विधायक शंभू यादव ,जो यहां एक पेट्रोल पंप और एक बड़े गोदाम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस समारोह में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे । यहां पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी बांटने का कार्यक्रम रखा गया था । जिससे सैकडों की संख्या में महिलाएं एकत्र हुई थी। विधायक द्वारा फ्री की साड़ी मिलने पर काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। छीना झपटी की नौबत भी आ गई। इसी भगदड़ में एक के ऊपर एक महिलाएं गिर गई। महिलाओं का कहना है की साड़ी के साथ एक पर्ची भी बांटी जा रही थी ,जिसमें उन्हें वोट देने की बात लिखी थी। इस मौके पर शंभू यादव का कहना है कि उनके यहां नाती पैदा होने की खुशी में महिलाओं को साड़ी बांटी जा रही है। इस मची हुई भगदड़ में महिलाओं को मामूली चोट आई है ।खबरों के अनुसार भगदड़ में किसी प्रकार की जनहानि का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों की मदद से महिलाओं को उठाया गया।

पेट्रोल पंप के उद्घाटन पर विधायक जी बांट रहे थे

महिलाओं को साड़ियां।
तभी मची भगदड़

फ्री की रेवड़ी किसे नहीं भाती।
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों में अपना माहौल बनाने की होड़ मची हुई है ।आम जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव भी थे मौजूद

ऐसा ही एक प्रयोग देखने को मिला, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर के विधायक शंभू यादव ,जो यहां एक पेट्रोल पंप और एक बड़े गोदाम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस समारोह में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे । यहां पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था ।


इस कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी बांटने का कार्यक्रम रखा गया था । जिससे सैकडों की संख्या में महिलाएं एकत्र हुई थी। विधायक द्वारा फ्री की साड़ी मिलने पर काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। छीना झपटी की नौबत भी आ गई। इसी भगदड़ में एक के ऊपर एक महिलाएं गिर गई।

महिलाओं का कहना है की साड़ी के साथ एक पर्ची भी बांटी जा रही थी ,जिसमें उन्हें वोट देने की बात लिखी थी।
इस मौके पर शंभू यादव का कहना है कि उनके यहां नाती पैदा होने की खुशी में महिलाओं को साड़ी बांटी जा रही है।

इस मची हुई भगदड़ में महिलाओं को मामूली चोट आई है ।खबरों के अनुसार भगदड़ में किसी प्रकार की जनहानि का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों की मदद से महिलाओं को उठाया गया।

टिप्पणियां (0)