क्या महाराष्ट्र में बंद होगी ‘लड़की बहन योजना’? विपक्ष ने साधा निशाना
संवाददाता
19 May 2025
अपडेटेड: 7:11 AM 0thGMT+0530
क्या महाराष्ट्र में बंद होगी 'लड़की बहन योजना'? विपक्ष ने साधा निशाना
इन सवालों का डिप्टी सीएम ने दिया सीधा जवाब:
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ को किसी भी स्थिति में बंद नहीं किया जाएगा। इससे पहले विपक्ष की ओर से कहा जा रहा था कि सरकार इस योजना में मिलने वाली धनराशि में कोई राशि नहीं बढ़ा रही है। जिससे इस योजना को बंद किया जा सकता है । हालांकि शिंदे ने कहा कि योजना चलती रहेगी।
महाराष्ट्र में ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज होने लगी है। हाल के दिनों में कहा गया था कि ये योजना सरकार बंद कर सकती है। हालांकि, अब राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस योजना को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यह अफवाह है औरये फैलाई जा रही है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को राज्य के नागरिकों से कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ के बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें। इस योजना को बिल्कुल बंद नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक सहायता मिलती है।
आइए जानते हैं कि क्या बोले डिप्टी सीएम?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि लड़की बहनों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इस योजना को कभी खत्म नहीं किया जाएगा। यह जारी रहेगी क्योंकि हमारी डबल इंजन वाली सरकार है जो अपने वादे पूरे करती है और इस तरह की भ्रांति संबंधी गलतियां नहीं करती है।
इधर, विपक्ष लगातार पिछले साल के विधानसभा चुनावों से पहले किए गए वादे के अनुसार मासिक राशि को बढ़ाकर 2,100 रुपये न करने के लिए महायुति सरकार पर निशाना साध रही है। विपक्ष की ओर से दावा किया गया है कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार अंत में इस योजना को बंद कर देगी।*