हरियाणा के पानीपत पर एक खड़ी ट्रेन में महिला से गैंग रेप, बाद में रेलवे ट्रैक पर फेंका रेलगाड़ी गुजरने से पैर कटा.
संवाददाता
7 July 2025
अपडेटेड: 1:28 PM 0thGMT+0530
7 जुलाई 2025:
हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ।यहां पर तीन युवकों ने एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे जबरन ट्रेन में बैठा कर सोनीपत दे गए । वहां उन्होंने महिला को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया । जहां से एक ट्रेन के गुजरने से महिला का एक पैर कट गया । इस घायल अवस्था में महिला को ट्रैक के पास पड़े देख स्थानीय लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
महिला का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। 23 जून से महिला लापता थी। पानीपत से किला थाना क्षेत्र से यह महिला लापता हुई थी परिजनों ने गुमशुदी की शिकायत दर्ज करवाई ।इसके बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा कर मामले की जांच की मांग की है ।
रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप हुआ। पानीपत में रेप केस बाद महिला को रेलवे के ट्रैक पर फेंक दिया गया । महिला का पीजीटी
आई में फिलहाल इलाज चल रहा है। महिला इस वक्त गंभीर हालत में है। महिला इस समय घायल है और गंभीर अवस्था में उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस वालों ने 26 जून को उसको उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।उसके पति ने बताया कि वह घर से झगड़ा करके गई थी । और 24 जून को घर से लापता हो गई थी ।ऐसा वाह कई बार र कर चुकी थी और फिर वापस आ जाती थी । दो दिन जब वापस नहीं आई तब उन्होने रिपोर्ट दर्ज कराई ।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर बैठी थी । इसी दौरान एक आदमी उसके पास आया उसने बताया कि उसके पति ने उसे भेजा है और वह उसके अपने साथ चली गई । इसके बाद वह स्टेशन की एक खड़ी ट्रेन में चढ़ गया जहां पर उसने उसके साथ रेप किया। इस समय दो अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने भी महिला के साथ रेप किया।
इसके बाद महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे सोनीपत ले गए उसके बाद उसे पुत्री पर फेंक दिया एक ट्रेन वहां से गुजर रही थी उससे उसका पैर कट गया
गैंगरेप के लिए जीरो एफआईआर दर्ज की गई है और पानीपत सरकारी रेलवे पुलिस को कार्रवाई के लिए आगे भेज दिया गया है मामले की आगे जांच जारी है।