मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तीन दिवसीय स्पेन यात्रा: निवेशकों से करेंगें चर्चा!

khabar pradhan

संवाददाता

17 July 2025

अपडेटेड: 1:56 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तीन दिवसीय स्पेन यात्रा: निवेशकों से करेंगें चर्चा!

17 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यूएई के तीन दिवसीय दौरे के बाद 16 जुलाई को तीन दिवसीय स्पेन की यात्रा पर है। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में पर्यटन खेल और फिल्म पर स्पेन के निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन दोनों स्पेन की यात्रा पर हैं। और स्पेन में मध्य प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए निवेशकों से चर्चा कर रहे और उन्हें मध्य प्रदेश आने के लिए आमंत्रित भी किया।

‘मध्य प्रदेश में निवेश ‘के बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल:

अपनी इस यात्रा के दौरान वह मैड्रिड में ‘मध्य प्रदेश में निवेश ‘से संबंधित बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में भाग लेने वाले उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश करने के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे और यहां की उपलब्धियां के बारे में बताएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि भारत और स्पेन दो ऐसे देश हैं, जिन्होंने अपने नैतिक मूल्य और अपनी संस्कृति से देश को आगे बढ़ाया है । अब विकास के मामले में भी दोनों देश मिलकर आगे बढ़ेंगे।
इसी दौरान उन्होंने स्पेन के निवेशकों के साथ मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और मध्य प्रदेश में निवेश करने के प्रति भरोसा प्रकट किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार स्पेन की राजधानी मैड्रिड में ‘इन्वेस्ट इन एमपी बिजनेस फोरम मीट ‘ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा स्पेन संस्कृति के साथ-साथ तकनीक में भी एक अलग पहचान है । उन्होंने कहा मध्य प्रदेश भारत का तेजी से विकसित होने वाला राज्य है और यहां निवेश के लिए असीम संभावनाएं हैं।

उन्होंने स्पेन के प्रमुख निवेशकों से मध्य प्रदेश की की उपलब्धता यहां की खूबियां और यहां की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश जरूर आए । यहां खनिज, पर्यटन ,बड़े उद्योग ,दवा उद्योग, प्रौद्योगिकी ,विकास के लिए अपार संभावनाएं हैं।।
उन्होंने यह भी कहा -यहां उद्योग स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह भी है ।मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है और तेजी से विकसित होने वाला राज्य है।
मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है ,जो हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है और भारत की अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने यहां की मेडिकल सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा यहां मेडिकल कॉलेज की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई घरेलू और विदेशी कंपनियां विभिन्न चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के लिए निवेश भी कर रही है। यहां मेडिकल टूरिज्म के लिए भी असीम संभावनाएं हैं ।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि टेक्निकल और आर्टिफिशियल एजेंसीज और नए उद्योगों के क्षेत्र में भी तेजी से विकास कर रहा है।
उन्होंने स्पेन के प्रमुख निवेशकों से मध्य प्रदेश में निवेश के प्रति भरोसा भी जताया हैं।

स्पेन के फिल्म आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात:
डॉ मोहन यादव स्पेन के फिल्म आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म की शूटिंग और यहां के सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा करें

टिप्पणियां (0)