
आज का पंचांग :
30 जुलाई 2025 दिन बुधवार को श्रावण मास ,शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन हस्त नक्षत्र और शुभ सिद्ध योग, महालक्ष्मी योग बन रहा है । चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे।
सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग के साथ रवि योग भी बन रहा है।
सर्वार्थ सिद्धि योग 5:41 am से 9:53 pm तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से 12:55 तक ।
राहुकाल – दोपहर 12:24 से को 2:04 तक ।
आज का राशिफल- 30 जुलाई 2025 बुधवार:
मेष राशि:
आज के दिन कुछ नई जिम्मेदारियां, कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा ।कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की स्थितियां निर्मित होंगी। जिसकी वजह से कुछ मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। किंतु समझदारी और धैर्य से आप स्थितियों को अपने नियंत्रण में ले पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हल होने के योग हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक :6
उपाय:गणेश जी का संकट नाशक स्तोत्र का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
वृषभ राशि:
कार्यक्षेत्र में लाभ के नए अवसर मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिसकी वजह से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक :5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
मिथुन राशि :
कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपूर्ण होंगे ।आपके द्वारा लिए गए निर्णय द्वारा सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। युवाओं को करियर के क्षेत्र में नए अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे ठीक होने के लिए योग बन रहे हैं। किंतु कार्य क्षेत्र में वाद विवाद से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
उपाय : गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और ओम गं गणपतये नमः का जाप करें।
कर्क राशि:
कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सोच समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक :3
उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह राशि:
व्यापार व्यवसाय में धीरे-धीरे लाभ की स्थितियां बनेंगी।कारोबार में दिन पर दिन सुधार होगा।नौकरी करने वालों के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी ।पदोन्नति के योग हैं ।किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक:9
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और संकटनाशकस्रोत का पाठ करें।
कन्या राशि:
कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ सावधान रहने की जरूरत है। आपकी कही बातों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। सतर्क रहें, कम बोलें। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय ना लें ।संतान की पढ़ाई में खर्चो की अधिकता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:6
उपाय: हरी चूड़ियां और हरे वस्त्रो का दान करें। गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
तुला राशि:
कार्यक्षेत्र में मान सम्मान के अवसर बनेंगे। समाज में आप अपनी गतिविधियों से अपने आप को साबित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए कार्य शुरू करने की योजना पर विचार विमर्श होगा।महत्वपूर्ण काम कल पर ना टालें ।खान-पान का ध्यान रखें ।जोड़ों में दर्द और पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभरंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
उपाय: मंदिर में हरी मूंग की दाल का दान करें या गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि:
आज के दिन नई योजनाओं में, आए के स्रोत के नये अवसर बनेंगे। जिससे भविष्य में लाभ की स्थितियां बनेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन से जुड़े कार्यों में पिता की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में कार्यों की अधिकता से सर दर्द और थकान हो सकता है।
शुभ रंग : केसरिया
शुभ अंक:3
उपाय: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नमः का जाप करें।
धनु राशि:
समय पर अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। आलस्य से बचें। कार्य क्षेत्र में नौकरी पेशा लोग महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरते । आर्थिक पक्ष आज कुछ कमजोर हो सकता है ।व्यापार में धन निवेश आज के दिन टालें । सेहत का ध्यान रखें जोड़ों और घुटने की समस्या परेशान कर सकती है नियमित व्यायाम करें।
शुभ रंग: सफ़ेद
शुभ अंक:5
उपाय: गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं ।ओम गं गणपतये नमः का जाप करें।
मकर राशि:
कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। उधार लेनदेन से बचें ।शेयर मार्केट में पैसा लगाने की गलती ना करें।
संतान के करियर पर और संतान की संगति का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। गैस जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक: 9
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं ।ओम गं गणपतये नमः का जाप करें।
कुंभ राशि :
आज के दिन आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से कार्य को बेहतर तरीके से कर पाएंगे ।विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी भवन में निवेश घर परिवार की सलाह से करें।
शुभ रंग : क्रीम
शुभ अंक:5
उपाय : गणेश जी के संकट नाशक स्तोत्र का पाठ करें और मोदक का भोग लगाएं।
मीन राशि :
कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने से मुश्किल काम भी सहज रूप से कर पाएंगे । व्यर्थ की गतिविधियों में समय को बर्बाद ना करें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। धन के निवेश में बड़ों की सलाह अवश्य लें। सरकारी मामलों को सावधानी से निपटाए। दोस्तों के साथ समय बर्बाद ना करें ।घर में संतान के करियर पर ध्यान दें।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक:4
उपाय: ओम गं गणपतये नमः का जाप करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।