बिग बॉस में बैक डोर एंट्री के झांसे में फंसे भोपाल के डॉक्टर- ठगे 10 लाख
संवाददाता
5 August 2025
अपडेटेड: 6:54 AM 0thGMT+0530
5 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला आया है।
टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री कराने के नाम पर भोपाल के एक डर्मेटोलॉजिस्ट से 10 लाख की ठगी कर ली गई। इस पूरे मामले में 50 लाख रुपए में एंट्री दिलाना तय किया गया था । जिसमें से एडवांस 10 लाख रुपए दे दिए गए थे। किंतु 3 साल बीतने के बाद भी बिग बॉस में उनकी एंट्री नहीं हो सकी थी।
भोपाल के कोलार रोड पर एंटी एजिंग क्लिनिक चलने वाले डॉक्टर अभिनीत गुप्ता डर्मेटोलॉजिस्ट इस धोखा घड़ी के शिकार हुए हैं।
ठगी का पूरा मामला:
पुलिस के अनुसार फ्रेंड्स सोसाइटी चुना भट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है । शिकायत में बताया गया है कि साल 2022 में अंधेरी वेस्ट मुंबई के निवासी एक इवेंट कंपनी के डायरेक्टर करण सिंह उर्फ प्रिंस यहां भोपाल ऑडिशन लेने आए थे। इस दौरान उनसे मुलाकात हुई थी । उन्हें टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन -16 में एंट्री दिलाने की बात की गई थी । इसके बाद डॉक्टर गुप्ता कई बार मुंबई गए। इस दौरान कई लोगों से मुलाकात भी कराई गई। उसने आश्वासन दिया कि वह इवेंट कंपनी के कई अधिकारियों को जानता है और सीजन 16 में एंट्री करने हेतु आश्वासन दिया गया । किंतु जब सीजन 16 समाप्त हो गया तो उन्होंने बैक डोर से सीजन 17 में एंट्री करने का भरोसा दिलाया ।
किंतु इस दौरान जब सीजन 17 के प्रतिभागियों का नाम सामने आया तो उसमें डॉक्टर गुप्ता का नाम नहीं था। जब डॉक्टर गुप्ता ने पैसे वापस मांगे तो करण सिंह उर्फ प्रिंस ने पैसे वापस करने में आनाकानी शुरू कर दी।
फोन उठाना भी किया बंद:
डॉ गुप्ता ने जब पैसे वापस मांगना शुरू किया तो करण सिंह ने बोल 1 लाख काटकर 9 लाख जल्द वापस कर दिए जाएंगे । किंतु कुछ दिनों बाद उनका फोन उठाना बंद हो गया । तभी परेशान होकर डॉक्टर गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गहराई से जांच कर करण सिंह और अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।