विविधा वार्षिक उत्सव 2025: देश की संस्कृति और परंपरा का उत्सव
संवाददाता
5 August 2025
अपडेटेड: 2:04 PM 0thGMT+0530
5 अगस्त 2025: खबर प्रधानडेस्क- मध्य प्रदेश भोपाल में विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति का वार्षिक उत्सव 2 अगस्त को रविन्द्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें संस्था के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया l इस कार्यक्रम की थीम देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत “भारत वीरो की भूमि” रखी गई थी। जिस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से याद कर श्रद्धांजली दी गई तथा महाराणा प्रताप से लेकर भगत सिंह को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, उसके पश्चात भेल ब्रांच के ग्रुप ने भारत हमको जान से प्यारा है तथा मेरे देश की धरती.. गीतों की प्रस्तुति की, उसके पश्चात, सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की गई। उसके पश्चात ब्रांच 2 के प्रतिभागियों ने ओ.. देश मेरे तथा लहरा दो… गीतो की प्रस्तुति दी l ग्रैंड-फिनाले में लाइव म्युजिक पर सभी प्रतिभागियों ने जय हो.. और सुनो गौर से दुनिया वालो.. गीतों पर अदभुत प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
विविधा के इस कार्यक्रम के अंतर्गत बहुत सी गतिविधियां आयोजित की जाती है जिसमें कला और सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश का विविधा कार्यक्रम यहां की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक ऐसा कार्यक्रम है जो मध्य प्रदेश की समृद्धि, जैव विविधता और यहां की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भारत वीरों की भूमि… विविध कला और सांस्कृतिक समिति का अनूठा कार्यक्रम था जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वार्षिक उत्सव 2025 का भोपाल के रविंद्र भवन में संपन्न हुआ।यह एक ऐसी शाम रही जो हमारे देश की वीरता संस्कृति और परंपरा को समर्पित रही।
संस्था की संस्थापक कथक गुरु अभिलाषा तिवारी के सानिध्य मे कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा संगीत गुरु अभय तिवारी ने पूरा कार्यक्रम कोडिनेट किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषक पंडित गोविन्द शास्त्रीजी ने किया