आज का पंचांग: किस राशि को मिलेगी सफलता -किस राशि के होंगे रिश्ते मजबूत, जानें आज के राशिफल से
राशिफल : 6 अगस्त 2025- दिन बुधवार

6 August 2025 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 2:08 pm तक उपरांत द्वादशी।
मूल नक्षत्र दोपहर 1:00 pm तक उपरांत पूर्वाषाढा नक्षत्र।
विक्रम संवत 2082 ,शक संवत 1947 । सूर्य दक्षिणायन वर्षा ऋतु है।
सूर्योदय : 5:52 a.m
सूर्यास्त : 7:05 p.m
अभिजीत मुहूर्त –दोपहर 12:02 से 12:59 तक
राहुकाल — दोपहर 12:26 से 2:04 तक रहेगा।

मेषः
दिन सामान्य है। लंबे समय से कार्य क्षेत्र में जिन परेशानियों का सामना कर रहे थे,उससे निजात मिलने के योग हैं ।व्यापार व्यवसाय में छोटे-छोटे कार्यों से लाभ ले पाएंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रखनी पड़ेगी। समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करें ।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी ।भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभरंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: गणेश जी के संकट नाशक स्तोत्र का पाठ करें ।गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृषभः
आज का दिन सामान्य रहेगा ।कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार व्यवसाय बिजनेस में कुछ बदलाव से भविष्य में लाभ की स्थितियां बनेगी । खर्चो की अधिकता रहेगी । आर्थिक मामलों में ध्यान रखना होगा । निवेश परिवार के सहयोग से करें । विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग हैं ।परिवार में किसी मांगलिक अवसर की योजना बनेगी।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंक: 3
उपायः ओम गं गणपतये नमः का जाप करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुनः
आज के दिन व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बनेगी । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । पदोन्नति के योग हैं। कम समय में अधिक उन्नति कर पाएंगे । भाग्य का साथ मिलेगा । किसी को उधार देने से बचें। कानूनी या सरकारी मामलों में पिता की सलाह से कार्य करें।
शुभ रंगः सुनहरा
शुभ अंकः 4
उपायः गणेश जी का पूजन करें मंदिर में हरी मूंग का दान करें।

कर्क:
आज के दिन महत्वपूर्ण फैसला सोच समझ कर लें । व्यापार व्यवसाय में निवेश पिता की सलाह से करें। पार्टनरशिप में निवेश करने से बचें । किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है । संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । नेत्र संबंधी पीड़ा परेशान कर सकती है
शुभ रंगः नीला
शुभ अंक: 3
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ओम गं गणपतये नमः का जाप करें।

सिंहः
आज के दिन कोई नई जिम्मेदारी नया अवसर मिल सकता है जिसके लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।
समय पर कार्य करने का प्रयास करें। व्यापार व्यवसाय हेतु छोटी यात्रा के योग हैं। कार्य की अधिकता से शारीरिक थकान हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अत्यधिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंकः 1
उपायः गणेश जी का पूजन करें लड्डू का भोग लगाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कन्याः
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलेगी। जिसे आप उत्साह के साथ पूरा कर पाएंगे । महत्वपूर्ण जानकारी किसी अन्य के साथ शेयर ना करें। धोखा हो सकता है। खर्चो की अधिकता रहेगी किंतु व्यर्थ के खर्चों से बचें । जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंगः हरा
शुभ अंकः 8
उपायः गाय की सेवा करें गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुलाः
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्य की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वयं पर भरोसा करें। महत्वपूर्ण जानकारी किसी अन्य के साथ शेयर ना करें । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी ।वाद विवाद से बचें । शारीरिक थकान हो सकती है। थोड़ा आराम करें।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंक: 2
उपाय: गणेश जी के संकट नाशक स्तोत्र का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिकः
व्यापार व्यवसाय में कोई नई योजना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ से समस्याओं से छुटकारा मिलेगा । महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कार्य करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक : 5
उपाय: किसी कन्या को हरे वस्त्र और हरी मूंग का दान करें।

धनु:
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं । भूमि भवन प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी । जिसकी वजह से लाभ के अवसर बनेंगे। जरूरत से अधिक खर्च करने से बचें। पिता के साथ वाद विवाद की स्थितियां ना आने दें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग हैं।
शुभ रंगः पीला
शुभ अंक: 2
उपायः तांबे के लोटे में जल भरकर मंदिर में रखें। शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।

मकरः
रोजगार के नए अवसर मिलने के योग हैं । व्यापार व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं । मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंगः गुलाबी
शुभ अंक: 7
उपाय: गणेश मंत्र का जाप करें । किसी गरीब को पठन-पाठन संबंधी चीजों का दान करें।

कुंभः
दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर कार्य करें। कार्यों की अधिकता रहेगी मेहनत अधिक करनी होगी। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यवसाय में महत्वपूर्ण फैसले अनुभवी व्यक्ति की सलाह से करें ।छोटी यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: बच्चों को कोई हरे रंग की वस्तु दान करें या मंदिर में हरी मूंग का दान करें।

मीनः
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा ।पदोन्नति के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में किसी प्रकार के वाद विवाद या समस्या का निराकरण होगा। किसी को उधार देने से बचें।
संतान के करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। उस पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ रंगः बैंगनी
शुभ अंकः 8
उपाय: गणेश मंत्र का जाप करें गाय को हरा चारा खिलाएं।