जबलपुर में हुई 15 करोड़ की बैंक डकैती: 5 नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, शहर में नाकाबंदी, जिलों में अलर्ट
संवाददाता
12 August 2025
अपडेटेड: 11:43 AM 0thGMT+0530
12 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ी बैंक डकैती हुई है।
यह वारदात जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर सिहोरा के खतोला में कल सुबह नेशनल हाईवे के पास स्थित माइक्रोफाइनेंस बैंक की शाखा में हुई। जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 बजे बैंक खुला और 8:50 पर पांच नकाबपोश बदमाश बैंक के अंदर घुसे। 9:05 पर लाॅकर खुलवाया और 9:17 पर आरोपी भाग गए। 9:30 बजे के आसपास पुलिस को सूचना दी गई और डकैती का केस दर्ज कराया गया। आरोपियों में से एक की तस्वीर भी सामने आई है । पुलिस के अनुसार उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
यह नकाबपोश बदमाश बैंक के अंदर घुसे कर्मचारियों को डरा कर करीब 14 किलो 875 ग्राम सोना और करीब 5 लाख 70 हजार नगद लूट कर ले गए । लुटेरों ने हेलमेट और फेस मास्क पहन रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज कंगाल रही है । जिससे आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाया जा सके।
शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।
बैंक में कर्मचारी:
बैंक में हर रोज की तरह एक सफाई कर्मी संतराम बर्मन ने बैंक खोला था । उसके साथ में लीलाबाई भी सफाई कर्मचारी थी। दोनों सफाई कर रहे थे । इसके बाद ऑपरेशन मैनेजर अंकित सोनी और बबीता ,डीएम राघवेंद्र पटेल पहुंचे । सभी अपना काम कर रहे थे। तभी पांच हथियारबंद डकैत बैंक में घुसे । अंकित सोनी पर कट्टा लगाया और सीसीटीवी बंद करने को कहा गया। डकैतों को देखकर सभी स्टाफ घबरा गए और दहशत में आ गए। सभी आरोपी उन्हें बाथरूम की तरफ ले जाकर उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।
वारदात कैसे की गई:
जानकारी के अनुसार बैंक के स्टाफ को कट्टे के दम पर बाथरूम में बंद कर दिया और एक दूसरे बदमाश ने बैंक का लॉकर रूम खुलवाया।
आरोपियों ने अंकित सोनी से लॉकर की चाबी मांगी । अंकित सोनी ने बताया कि लाॅकर दो चाबियों से खुलता है। जिसमें से दूसरी चाबी रीना पटेल के पास है । उसे समय वह बैंक में उपलब्ध नहीं थी। आरोपियों ने उनका इंतजार किया। 9:05 पर वह बैंक पहुंची। आरोपी ने उन्हें भी बंधक बनाकर लाकर खुलवाया। आरोपियों ने सभी सोना और नगदी लूटकर ले गए।
आरोपियों ने की थी पहले से ही रेकी:
घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी । इस बड़ी डकैती से सभी आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जांच का एंगल:
सूचना के बाद एसपी संपत उपाध्याय एसपी सूर्यकांत शर्मा समेत पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की । लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार एक आरोपी की तस्वीर मिली है।क्ष जो कुर्ता और पाजामा में था । सिर पर कपड़ा बंधा था और चेहरे पर मास्क, हेलमेट भी लगाए हुए था ।अन्य आरोपी भी टोपी लगाए हुए थे किंतु चेहरे ढंके हुए थे। हैंड ग्लव्स पहने थे ताकि उंगलियों के निशान घटनास्थल पर ना रह जाए।
आरोपी हिंदी में बात कर रहे थे ऐसी मंशा जताई जा रही है कि यह जबलपुर या आसपास के हो सकते हैं।
जबलपुर पुलिस के सीसी भगत सिंह गोठरिया के अनुसार बैंक के खुलने पर ही यह वारदात हुई है । जिले के आसपास अलर्ट जारी कर दिया गया है। बदमाशों के लोकेशन की तलाशी की जा रही है। जबलपुर के आसपास के जिले कटनी ,मांडा, छिंदवाड़ा ,नरसिंहपुर की पुलिस को भी सूचना देकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।