आज का राशिफल : मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन- जाने राशिफल से
संवाददाता
13 August 2025
अपडेटेड: 1:35 PM 0thGMT+0530
13 अगस्त 2025 दिन बुधवार- आज का पंचांग
13 अगस्त 2025 दिन बुधवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि , 6:37 तक उपरांत पंचमी तिथि प्रारंभ।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 10:33 तक , उपरांत रेवती नक्षत्र।
राहुकाल– दोपहर 12 बजे से 1:30 तक
राशिफल: 13 अगस्त 2025 : दिन बुधवार
(1) मेष
आज का दिन चुनौती भरा दिन हो सकता है ।कुछ समस्याओं का सामना करना होगा ।निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है ।सोच समझकर निर्णय लें ।संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । विद्यार्थियों के लिए कोई बेहतर अवसर मिल सकता है । स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा ।
शुभ रंग– आसमानी
शुभ अंक– 5
उपाय — गणेश मंत्र का जाप करें गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
(2) वृषभ
आज का दिन शुभ है ।नौकरी और व्यवसाय में खुशखबरी मिल सकती है । प्रमोशन के योग हैं। बिना रुकावट कार्यों को आसानी से निपटा लेंगे । परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
शुभ रंग– केसरिया
शुभ अंक– 8
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं ओम गं गणपतये नमः का जाप करें।
(3) मिथुन
मान सम्मान में वृद्धि होगी यात्रा के योग हैं किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से मन में उत्साह रहेगा। संतान संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है । परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग –ब्राउन
शुभ अंक– 3
उपाय– गणेश जी के संकट नाशक स्तोत्र का पाठ करें गाय को हरा चारा खिलाएं।
(4) कर्क
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा ।व्यापार में चल रही समस्याओं से परेशान रहेंगे । किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कार्य करें। निवेश सोच समझकर करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक– 6
उपाय– किसी कन्या को हरे रंग के वस्त्र दान करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
(5) सिंह
लिखा पढी़ के कार्यों में पूरी जांच के साथ कार्य करें। कार्यस्थल में सहयोगियों पर पूर्ण विश्वास ना करें। कार्यों में गोपनीयता बनाए रखें। सेहत में सुधार होगा।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक– 5
उपाय– गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। लड्डू का भोग लगाएं।
(6) कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा।योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो कार्य पूर्ण होंगे ।मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी किंतु खर्चों को कंट्रोल करें। सेहत ठीक रहेगी । किंतु खान पान पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग– बैंगनी
शुभ अंक– 6
उपाय– गणेश जी के संकट नाशक स्तोत्र का पाठ करें गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
(7) तुला
कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने से मन में उत्साह रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। संतान की विवाह संबंधी कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग– नारंगी
शुभ अंक– 7
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं । ओम गं गणपतए नमः का जाप करें।
(8) वृश्चिक
लंबे समय से चल रहे आपके सभी प्रयास सफल होंगे। बड़े बुजुर्गों की सलाह से नई संपत्ति की खरीदारी का योग है ।पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं ।गोपनीय बातें साझा ना करें ।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग– हरा
शुभ अंक– 6
उपाय– गौ माता को हरा चारा खिलायें। गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
(9) धनु
किसी महत्वपूर्ण फैसले के आपके पक्ष में होने से खुशी का माहौल रहेगा ।निवेश करना लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा ।कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं ।स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
शुभ रंग —-आसमानी
शुभ अंक– 2
उपाय– गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं ।और संकट नाशक स्तोत्र का पाठ करें।
(10) मकर
महत्वपूर्ण निर्णय बड़े बुजुर्गों की सलाह से करें।कार्य क्षेत्र में परेशानियों से घबराएं नहीं सोच समझकर निर्णय लें । व्यवसाय व नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग– क्रीम
शुभ अंक– 5
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं ओम गं गणपतए नमः का जाप करें।
(11) कुंभ
मेहनत और ईमानदारी का फल मिलेगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें । संतान के करियर पर ध्यान दें । परिजनों से मुलाकात होगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग –गुलाबी
शुभ अंक– 3
उपाय— शिव मंदिर में नंदी को दूर्वा चढ़ाएं।
(12) मीन
कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। अधिकारियों का साथ मिलेगा ।प्रमोशन मिल सकता है । आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक होगा। खर्चे में बढ़ोतरी होगी ।फालतू का खर्च होगा। स्वास्थ्य में चोट चपेट से बचें।
शुभ रंग– स्लेटी
शुभ अंक—4
उपाय– मंदिर में हर फल का दान करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं ।