चेहरे की रंगत निखारे गेंदे के फूल से: चेहरे के दाग धब्बे, गोरापन लाये, झुर्रियां रहित बनाएं

khabar pradhan

संवाददाता

14 August 2025

अपडेटेड: 9:19 AM 0thGMT+0530

14 अगस्त 2025: गेंदे के फूल का बनाएं फेस पैक चेहरे को निखारे
चेहरे की त्वचा को निखारने के लिए गेंदे का फूल एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। यह फूल न केवल सुंदरता बढ़ाता है बल्कि त्वचा को स्वस्थ रखता है ।और हमारे चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने में भी मदद करता है । गेंदे के फूल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे मुंहासे दाग धब्बे जलन और सूखापन को दूर करने के लिए प्रभावशाली हो सकते हैं।

1..चेहरे को गोरा बनाने के लिए:
गेंदे के फूल की पंखुड़ी को निकाल कर पीस लें और इसका रस निकाल कर इस रस को बेसन के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

2..मुंहासे और दाग धब्बे दूर करने के लिए:
गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को पीसकर एक पेस्ट बनाएं और मुंहासे वाली जगह पर लगायें। 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें । इसे हफ्ते में तीन बार प्रयोग करें।

3..रूखी त्वचा होने पर: गेंदे के फूल की पंखुड़ी को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसे शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर एक मास्क की तरह लगायें । 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें ।इससे त्वचा का रूखापन खत्म होता है और चेहरे में नमी बनी रहती है।

4..तेलीय त्वचा होने पर:
गेंदे के फूलों को पानी में उबालकर ठंडा करें इस रस को एक छोटी बोतल में रख लें इस पानी से दो बार चेहरे को धोयें।

5..झुर्रियां दूर करने के लिए:
गेंदे के फूल की पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट जैसा बनाए । इस पेस्ट को कच्चे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगायें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से करने से चेहरे की झुर्रियां दूर होती है।

6..सन बर्न होने पर:
गेंदे के फूल की पत्तियों का रस निकालकर इसे सनबर्न वाली जगह पर लगायें। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।चेहरे में एक समान रंगत आती है और त्वचा चमकदार बनती है।

7..गेंदे के फूल का अर्क निकालकर त्वचा में लगाए

गेंदे के फूल का अर्क निकालकर त्वचा में लगाने से त्वचा में रंगत आती है। काले धब्बे और हाइपर पिगमेंटेशन कम होता है। त्वचा अधिक युवा और चमकदार दिखती है।

गेंदे के फूल से टोनर कैसे बनाएं:
गेंदे की फूलों की पंखुड़ियां को निकाल लें। पंखुड़ियां को अच्छी तरह से धोने इसे एक कप पानी में उबालें। पानी का रंग हल्का नारंगी हो जाए तो पानी को छान के इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन आधा चम्मच एलोवेरा जेल और एक विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर मिक्स कर लें । इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार और झुर्रियां रहित हो जाता है।

टिप्पणियां (0)