आज का राशिफल : मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन- जाने राशिफल से
संवाददाता
15 August 2025
अपडेटेड: 3:47 AM 0thGMT+0530
आज का पंचांग: 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास , कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन अश्विनी नक्षत्र प्रातः 7:36 a.m तक उसके उपरांत भरणी नक्षत्र। चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल है।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:58 बजे से 12:54 तक ।
राहुकाल – सुबह 10:47 से दोपहर 12:26 तक ।
आज का राशिफल- 15 अगस्त 2025 शुक्रवार
मेष राशि :
व्यापार व्यवसाय में आ रही परेशानियों में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी।कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन टालें ।आर्थिक रूप से कुछ परेशानियां बढ़ सकती है । खर्चो की अधिकता रहेगी ।सोच समझ कर खर्च करें। युवाओं को करियर में कुछ परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य में आंखों में इंफेक्शन से बचना होगा।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक :8
उपाय: माता लक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प अर्पित करें श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि:
आज के दिन आपकी दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। समय पर सही फैसला लेने से कार्यों को गति मिलेगी। घर परिवार में मांगलिक कार्यों में दिन व्यतीत होगा । बच्चों के करियर पर अधिक ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसला सोच समझ कर लें ।बच्चों का मनोबल बढ़ा कर रखें । बाहर के खान-पान से बचें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक :3
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि :
कार्य क्षेत्र में अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत से कार्य करेंगे। सहयोगियों का साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कार्य की अधिकता से शारीरिक थकान महसूस करेंगे। फिजूल खर्चों से बचें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। शारीरिक थकान से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
उपाय : लक्ष्मी जी को इत्र चढ़ाएं और मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।
कर्क राशि :
अधिक मेहनत के फलस्वरुप रुका हुआ कार्य पूरा होगा । दिन व्यस्तता भरा रहेगा । पैतृक संपत्ति ,प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हल होगा । पार्टनरशिप में फाइनेंस को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। निवेश परिवार के सलाह से करें ।कार्य क्षेत्र में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट चपेट जैसी स्थितियां हो सकती हैं।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक :3
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं लक्ष्मी जी के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि:
कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार व्यवसाय में नए अवसर मिलने से आय के नए स्रोत बनेंगे । जिसके कारण मेहनत और भाग दौड़ अधिक होगी । जरूरी दस्तावेज में साइन करते समय सावधानी बरतें । गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी । परिवार में किसी मेहमान के आगमन होगा। स्वास्थ्य में मौसमी बीमारियों से बचें।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक: 7
उपाय: माता लक्ष्मी का विष्णु भगवान के साथ पूजन करें श्री सूक्त का पाठ करें।
कन्या राशि:
कार्यक्षेत्र में अपने मेहनत और अपने प्रयासों से महत्वपूर्ण पद तक पहुंचने के प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा ।कारोबार संबंधी यात्रा के योग हैं ।वाहन सावधानी से चलाएं ।चोट चपेट की स्थितियां बन सकती हैं। बच्चों के करियर पर महत्वपूर्ण फैसले सोच समझ कर लें ।
शुभ रंग: बादामी
शुभ अंक:1
उपाय: कन्याओं को पीले रंग का फल दान करें। लक्ष्मीजी के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि:
व्यापार व्यवसाय में नई योजनाओं पर गति मिलेगी । कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव से सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं ।कोर्ट के संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। बच्चों की संगति का ध्यान रखें ।बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। वाहन खरीदी के योग हैं।
शुभरंग: केसरिया
शुभ अंक: 3
उपाय: घर के दक्षिण पूर्व कोने पर एक दीपक जरूर जलाएं। और माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।
वृश्चिक राशि:
कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ सावधानी से वार्तालाप करें। व्यापार व्यवसाय में बदलाव के फैसले पर पुनर्विचार करें। नए कार्य नई योजनाओं को आज के दिन टालें। बच्चों की समस्याओं का ध्यान रखें। संतान के विवाह संबंधी रिश्ते मिलने के योग हैं । पुराने मित्र से मुलाकात होगी। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : क्रीम
शुभ अंक: 9
उपाय: माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें।
धनु राशि:
कार्यक्षेत्र में मान सम्मान के अवसर बनेंगे ।आपकी मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार संबंधी यात्रा के योग हैं ।संतान के विवाह संबंधी निर्णय भावनाओं में बहकर ना लें। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें ।निवेश के लिए दिन अनुकूल है । स्वास्थ्य में बाहर के खान-पान से बचें । पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग चढ़ाएं और लक्ष्मी जी का पूजन करें।
मकर राशि:
आज के दिन सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा । कार्य क्षेत्र में बड़े लोगों के मार्गदर्शन और सलाह से कार्य करना उचित रहेगा। खर्चो की अधिकता रहेगी। फिजूल खर्ची से बचें । निवेश बड़े बुजुर्ग की सलाह से करें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं ।स्वास्थ्य में पैरों और कमर के दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक: 4
उपाय: भगवान विष्णु का माता लक्ष्मी के साथ पूजन करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
कुंभ राशि :
कार्यक्षेत्र में कार्यों का बोझ अधिक होगा।मेहनत अधिक करनी होगी। किंतु अपनी योग्यता और क्षमता से समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे ।युवाओं को करियर में उचित सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है ।धैर्य बनाकर रखें। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते ।सांस संबंधी समस्या महसूस हो सकती है।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक:9
उपाय : माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान का पूजन करें श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि :
आज के दिन सावधानी से कार्य करें ।अपनी कार्य योजना किसी के साथ शेयर ना करें ।कोई अनजान या सहयोगी इसका फायदा उठा सकते हैं । कार्यों की अधिकता से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। मेहनत अधिक होगी। परिणाम थोड़ा काम मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक समय लगाना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मौसमी बीमारियां,एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक:3
उपाय: ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी का पूजन करें।