आज का राशिफल : मेष से मीन जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन- जाने राशिफल से:

khabar pradhan

संवाददाता

16 August 2025

अपडेटेड: 4:27 AM 0thGMT+0530

16 August 2025 शनिवार: आज का पंचांग

भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि 9:34 तक – उपरांत नवमी तिथि। कृतिका नक्षत्र 4:38 AM तक उसके उपरांत रोहिणी नक्षत्र।
आज राहु काल का समय 09:19 AM – 10:55 AM है |  चन्द्रमा मेष राशि में उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा |

16 August 2025 : राशिफल
दिन शनिवार:

1..मेष
आपकी मेहनत के आपको बहुत ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। खरीददारी सोच-समझकर करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें।कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेंगे। प्रेम संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।।
शुभ रंग ,–गुलाबी
शुभ अंक –2
उपाय-हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

2..वृषभ
ग्रह स्थिति आपके लिए बड़ी अनुकूल है। कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी भूमि भवन संबंधी निवेश के लिए दिन शुभ है।आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। धार्मिक योजना बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय में मेहनत अधिक होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध भी मधुर रहेंगे।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक– 9
उपाय –गरीब विद्यार्थियों की मदद करें। पठन-पाठन संबंधी सामग्री दान करें।

3..मिथुन
-सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। महत्वपूर्ण जानकारी किसी अन्य के साथ शेयर ना करें। गुप्त शत्रुओं से नुकसान संभव है। दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। परिवार के साथ समय बिताएं। । वाहन संभलकर चलाएं।
शुभ रंग –लाल
शुभ अंक –1
उपाय- शनि महाराज को सरसों का तेल चढ़ाएं और घर के मुख्य द्वार पर सरसों तेल का दीपक जलाएं।

4..कर्क
व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।दांपत्य जीवन में तालमेल रखें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खान-पान से बचें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक-1 5
टिप- हनुमान चालीसा का पाठ करें हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।।

5.. सिंह
व्यवस्थित दिनचर्या रखें और कर्म पर विश्वास करें। पढ़ाई, व्यवसाय व संबंधों में फोकस रखें। संतान की संगति पर नजर रखें। महत्वपूर्ण जानकारी पर गोपनीयता बनाए रखें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। व्यर्थ के जोखिम से बचें। मौसमी बीमारियों से बचें।
शुभ रंग –लाल
शुभ अंक –9
उपाय-सूर्य देव को केसर मिला कर या कुमकुम मिला कर जल से अर्घ्य दें।

6..कन्या
रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। विवाह प्रस्ताव से घर में खुशी रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है । कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनाएं गोपनीय रखें। व्यवसाय में रुका हुआ पेमेंट व नये ऑर्डर मिलने से कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे। स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं, पारंपरिक इलाज करवाएं।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक — 7
उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें ।हनुमान जी को बूंदी का खूब लगाए।

7..तुला
प्रॉपर्टी विवाद सुलझने के योग हैं, वरिष्ठों का भी आपको मार्गदर्शन मिलेगा। धार्मिक स्थल पर समय बिताएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी निवेश परिवार की सलाह से करें। और सही उपयोग करें। व्यापार में निर्णय सोच-सतर्कता रखें। जल्दबाजी से बचें । नौकरी में तरक्की संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग –सफेद
शुभ अंक-6
उपाय– हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें ।शाम को मुख्य द्वार पर सरसों का तेल का दिया जलाएं।

8..वृश्चिक

दिन की शुरुआत में कार्यों की योजना बनाएं। निर्णय सोच-समझकर लें। युवा सफलता पा सकते हैं। अफवाहों से दूरी बनाएं। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। नये अवसर मिलेंगे । नौकरी में भी हल्की परेशानी से संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग– नीला
शुभ अंक–5
उपाय- शिव जी के मंदिर में शुद्ध जल में गंगाजल मिलकर जल चढ़ाएं।

9..धनु
ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत ही अनुकूल है, मेहनत के परिणाम सुखद मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य बन सकता है। सुनी सुनाई बातों पर अधिक ध्यान न दें ।वाद विवाद से बचें। करियर में सकारात्मक संकेत हैं। परिवार संग समय सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। अधिक मेहनत के काम से बचें। शारीरिक थकान हो सकती है ।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक– 3
उपाय-घर में बच्चों के साथ समय बिताएं।

10..मकर
दिनचर्या में बदलाव आएगा। घर-व्यवसाय में संतुलन रहेगा। लाभदायक यात्रा संभव है। भावुक होने के साथ ही व्यावहारिक बनें। ससुराल से संबंध मधुर रखें। अपने कार्य स्वयं करें दूसरों पर अधिक निर्भर ना रहे । अपनी योजना पर भरोसा रखें। प्रेम संबंध बाधक हो सकते हैं।
शुभ रंग –नीला
शुभ अंक–3
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें हनुमान जी को लाल रंग का फूल चढ़ाएं।

11..कुंभ

परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होना संभव है खर्चो की अधिकता रहेगी सोच समझ कर खर्च करें। निवेश में सावधानी रखें, क्योंकि कोई ठगी हो सकती है। व्यवसाय में कुछ मंदी रहेगी। संयम रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन भी जरूरी है।
शुभ रंग –केसरिया
शुभ अंक –दो
उपाय-माता-पिता के साथ समय बिताएं। सुंदरकांड का पाठ करें।

12..मीन
आज कोई कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। आपके वित्तीय प्रयास सफल होंगे। भाइयों में मनमुटाव संभव है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करें। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग– सफेद
शुभ अंक– 8
उपाय-हनुमान चालीसा का पाठ करें ।हनुमान मंदिर में बूंदी का भोग लगाएं।

टिप्पणियां (0)