बिहार में हाई अलर्ट: जैशे मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी हुए बिहार में दाखिल

khabar pradhan

संवाददाता

29 August 2025

अपडेटेड: 11:42 AM 0thGMT+0530

29 अगस्त 2025: बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है….बिहार विधान सभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा हाई अलर्ट जारी किया गया है…जानकारी मिली है पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी बिहार में दाखिल हुए…. ये तीनों नेपाल के रास्ते से बिहार के पहुंचे….हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मानइनके नाम हैं.. इसके बाद से बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है..

इनमें से हसनैन अली जो रावलपिंडी निवासी है… आदिल हुसैन उमरकोट का रहने वाला है और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर निवासी बताया गया हैं….पुलिस ने इन तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं…जगह जगह पोस्टर लगा दिये हैं… इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है. बताया तो ये जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़ी साजिश के फिराक में थे….औऱ बिहार चुनाव से भी इसका संबंध हो सकता है….
जानकारी के अनुसार यह आतंकी मोतिहारी जिले के रक्सौल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए हैं मोतीहारी पुलिस ने आतंकियों की तस्वीर और पासपोर्ट से जुड़ी सभी जानकारियां साझा की है और इन पर ₹50हजार का इनाम भी घोषित किया है।

अगस्त के दूसरे हफ्ते में ये तीनों काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए. आशंका जताई जा रही है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे…..इस खबर से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है…..खासकर बिहार से जुड़ते सीमावर्ती जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है. इसके अलावा भागलपुर और यहां से सटे जिलों में भी अलर्ट जारी है. पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और पहचान संबंधी विवरण सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर दिए हैं. साथ ही सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते बिहार विशेष रूप से संवेदनशील माना जा रहा है… यही कारण है कि PHQ ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

राहुल गांधी की वोटर अधिकारी यात्रा:
इधर बिहार में इन दिनों राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा जारी है। यह 16-दिन की यात्रा है, जो 17 अगस्त से 1 सितंबर तक चल रही है, लगभग 1,300 किमी लंबी और बिहार के 20 जिलों में फैली हुई है। इस यात्रा का मुख्य मकसद है चुनावी मतदाता सूची की SIR के विरोध में जन जागरूकता फैलाना। विपक्ष इस प्रक्रिया को वोट चोरी का माध्यम ठहरा रहा है।फिलहाल डर है कि तीनों आतंकवादी किसी बड़ी योजना के तहत बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। ऐसी जानकारियों के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या किसी भी जानकारी को तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें। फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां तीनों आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं…

टिप्पणियां (0)