इंदौर DAVV हॉस्टल में रैगिंग: टॉयलेट के पॉट में छात्र का मुंह रख चलाया फ्लश!

khabar pradhan

संवाददाता

30 August 2025

अपडेटेड: 10:50 AM 0thGMT+0530

30 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आईईटी कॉलेज के हॉस्टल में रैंगिंग के मामले सामने आए हैं।
दरअसल गुरुवार रात थर्ड ईयर और 4th ईयर के छात्र हॉस्टल पहुंचकर जूनियर से मारपीट करने लगे।
बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ छात्रों को शौचालय के पाॅट पर मुंह रखकर फ्लश चलाने का मामला सामने आया है ।
पीड़ित स्टूडेंट्स ने घबराकर तुरंत भवर कुआं पुलिस थाने जाकर शिकायत भी दर्ज करा दी। विद्यार्थियों और परिजनों ने आईईटी प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की है। पीड़ितों ने एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ विद्यार्थियों की पहचान भी कर ली है।
आईआईटी प्रबंधन ने 6 विद्यार्थियों की पहचान की है और इन्हें हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रभारी डायरेक्टर डॉक्टर प्रतोष बंसल ने 6 विद्यार्थियों को हॉस्टल से निष्कासित करने की पुष्टि की है।
पुलिस ने आरोपी छात्रों से पूछताछ की । जूनियर्स ने बताया कि उन्होंने पहले नाम पूछा और विरोध करने पर मारपीट भी की।
इसके पहले भी 19 अगस्त को इसी हॉस्टल में मारपीट की कुछ घटनाएं सामने आई थी जिससे कुछ स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया था और यह आरोपी छात्र सी हॉस्टल में रह रहे थे

मामला बदसलूकी का:
प्रभारी डायरेक्टर का कहना है कि यह रैगिंग का मामला नहीं है बल्कि परिचय देने के नाम पर बदसलूकी का मामला है । इसके चलते छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है ।घटना की जानकारी मिलने पर सभी छात्रों और उनके परिजन चिंता में है। विश्वविद्यालय परिसर में और हॉस्टल में तनाव का माहौल है।

टिप्पणियां (0)