योगी बाबा का ऐलान: भू माफियाओं का होगा दि एंड

khabar pradhan

संवाददाता

2 September 2025

अपडेटेड: 10:15 AM 0ndGMT+0530

योगी बाबा का ऐलान: भू माफियाओं का होगा दि एंड

2 सितंबर 2025: उत्तरप्रदेश में भू-माफिया से जुड़े एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं…इन दिनों बाबा के प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा जमीनों को कब्जाने की हो रही है….. खबर ये है कि एक बड़ी जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया है…

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने खनन माफिया, शिक्षा माफिया, मेडिकल माफिया, शराब माफिया के साथ ही भू-माफिया पर अब सख्त एक्शन शुरू कर दिया है… जिला प्रशासन ने इसे लेकर फूल-प्रूफ प्लान भी बना लिया है…. भू-माफिया के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है……..और अब बाबा का बुल्डोजर तैयार है…और भू माफिया परेशान हैं….

महमूदाबाद तहसील पर बड़ी कार्रवाई:

अब इसी कड़ी में सीतापुर जिले के महमूदाबाद तहसील पर बड़ी कार्रवाई हुई है… मियांपुरवा चौराहे पर दोपहर 12 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया… यहां पहले से प्रस्तावित कल्याण चौक का निर्माण होना है, और इसी चौक को बड़ा और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन को ज़्यादा ज़मीन की ज़रूरत थी…इसी बीच कार्रवाई के दौरान मोहम्मद यासीन, आरिफ, छोटेलाल और नसीम इस्लाम के मकानों को बुलडोज़र से गिरा दिया गया…

मजार भी गिराई गई;
इसके अलावा बीच में बनी एक मजार और उसके ऊपर बने दो मंजिला मकान को भी ध्वस्त कर दिया गया..सभी मकान सड़क पर और बंजर भूमि पर बनाए गये थे, और इसके लिए पहले ही मकान मालिकों को नोटिस देकर जगह खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने आदेश की अनदेखी की…सरकारी नोटिस पर ध्यान नहीं दिया…इसके बाद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया…कई थानों की पुलिस पहुंची थी… पीएसी बल…. बिसवां तहसीलदार अनिल कुमार और महमूदाबाद के लेखपाल मौके पर मौजूद रहे…कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग चौराहे पर आ पहुंचे…जहां कुछ लोग प्रशासन के फैसले को सही ठहरा रहे थे, वहीं जिनके मकान टूटे थे वो सरकार को कोस रहे थे….अधिकारियों से उलझ रहे थे….

ये लोग अपनी व्यथा बताते हुए प्रशासन की सख्ती का विरोध करते नजर आए…अधिकारियों का कहना है कि यहां की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था ….अब यहां बनने वाला कल्याण चौक को पूरे इलाके के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है जिससे चौराहे को और अधिक आकर्षक बनाया जायेगा…..यानी भविष्य में ये चौक व्यापार, यातायात और स्थानीय लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा…लेकिन इसके लिए सबसे पहले जमीन को कब्जा मुक्त कराना बेहद ज़रूरी था.

उत्तर प्रदेश का बुलडोजर एक्शन:
ये कोई पहला मौका नहीं है जब यूपी प्रशासन ने बुलडोज़र का इस्तेमाल विकास के लिए किया हो… सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बुलडोज़र नीति के लिए पूरे देश में जानी जाती है… हालांकी यूपी की कुछ बड़ी बुल्डोजर कार्रवाइयों में प्रयागराज के अतीक अहमद का साम्राज्य भी बड़ी ही बेखैफी से ध्वस्त किया गया था… यहां तक कि उसकी करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त कर सरकार ने जमीन कब्जा मुक्त कराई…हालांकी कई बार सीएम योगी पर बुल्डोजर को लेकर मुस्लमानों को दवाने के आरोप भी लगते आए हैं…लेकिन बुल्डोजर कार्रवाई में कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गैंग को भी नुकसान पहुचाया गया था…इसके अलावा बिकरू कांड के बाद विकास दुबे और उसके सहयोगियों के घर, होटल और अवैध निर्माण पूरी तरह से ढहा दिए गए थे…मुख्तार अंसारी की अवैध संपति पर बुल्डोजर चलवाया औऱ आझ वहां गरीबों के लिए फ्लैट बनाकर तैयार कराये गये हैं…. सीतापुर की इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिखा दिया है कि अवैध कब्जा कितना भी बड़ा क्यों न हो, बाबा की जीरो टॉलरेंस नीति के आगे सब फेल हैं…योगी सरकार का बुलडोज़र लगातार चलता रहेगा और उत्तर प्रदेश को कब्जामुक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम करता रहेगा.. उप्र की योगी सरकार भूमाफियाओ को खदेड़ रही है। जनता के हित में काम करवा रही है। उनके संरक्षण के लिए काम भी करवा रही है…योगी सरकार के एक्शन से भूमाफिया डरे हुए हैं… अवैध कब्जा करने वालों की खैर नही ।

टिप्पणियां (0)