दमोह में लव जिहाद मामला: दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, अश्लील फोटो किए वायरल

khabar pradhan

संवाददाता

2 September 2025

अपडेटेड: 10:30 AM 0ndGMT+0530

दमोह में लव जिहाद मामला: दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, अश्लील फोटो किए वायरल

2 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पटेरा थाना क्षेत्र में लव जेहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक राशिद खान ने युवती से दुष्कर्म करके उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाएं ।
शादी का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश का मामला सामने आया है।
युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया । जब युवती ने उसकी बात नहीं मानी तो सोशल मीडिया में उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए। सोमवार की रात को युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


आरोपी युवती का है पड़ोसी:
पीड़ित युवती के अनुसार रशीद खान से उसकी जान पहचान थी। जनवरी 2024 में एक दिन आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके भाई की हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। इसी आधार पर वह उसे ब्लैकमेल भी करता रहा। युवती की शादी हो गई फिर भी आरोपी युवती को ब्लैकमेल करता रहा । जब युवती नहीं मानी तो वह उसकी भाई को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इसके बाद वह लगातार उससे शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।
वह युवती शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं । किंतु राशिद खान युवती को कॉल करके धमकी देता रहा और 31 अगस्त को उसने सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए।

पीड़िता पहुंची थाने:
कल सोमवार की रात को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। थाना प्रभारी सरोज सिंह ने युवती के बयान लिए और आरोपी राशिद खान के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया। पीड़िता के बयान पर आरोपी पर दुष्कर्म, धमकी ,धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम ,आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)