SBI में ठेका कर्मी ने लॉकर में लगाई सेंध: चुराया 5 किलो सोना और 8 लाख नगद
संवाददाता
3 September 2025
अपडेटेड: 12:22 PM 0rdGMT+0530
3 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय स्टेट बैंक की महानंदा नगर में स्थित बैंक की ब्रांच में लॉकर से सोना और नगदी गायब होने का मामला सामने आया है।
सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकॉर्ड हुई ।इसमें दो युवक बैग लिए बैंक से बाहर निकलते दिखे। चोरों ने चाबी से बैंक के तीनों ताले खोले। बाद में होल में ड्रॉप लगाकर ताले छोड़ गए ।
पुलिस ने बताया कि ठेका कर्मचारियों ने बैंक का ताला ही नहीं लगाया था।
चोरी का पता कैसे चला:
मंगलवार को सुबह सफाई कर्मी और बैंक मैनेजर जब सुबह बैंक पहुंचे तो बैंक का गेट और लाॅकर खुला हुआ मिला। तब चोरी का पता चला। पुलिस ने सुबह 10:00 बजे से साढ़े 13 घंटे की जांच के बाद रात साढे 11:00 बजे ठेका कर्मचारी जय भावसार को गिरफ्तार कर दिया। उसकी निशानदेही पर पांच और दूसरे आरोपियों से भी चोरी का माल बरामद किया।
सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकॉर्ड हुई।
ठेका कर्मचारियों ने बैंक के लॉकर में सेंध लगाई । उसने न ही लाॅकर तोड़ा और ना ही ताला तोड़ा । चाबी से बैंक के तीनों ताले खोले। और 5 किलो सोने के जेवरात और आठ लाख नगद बैग में भरकर बैंक से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। चोरी किए गए जेवर की कीमत करीब 5 करोड रुपए बताई जा रही है।
यह जेवर उपभोक्ताओं के द्वारा बैंकों में गिरवी रखकर लोन लिया गया है।
यह ठेका कर्मचारी इतने शातिर थे, इन्होंने ऐसी प्लानिंग की थी कि चोरी के बाद भी बैंक में अलार्म नहीं बजा।
बैंक मैनेजर और कैशियर को किया सस्पेंड:
भारतीय स्टेट बैंक ने बैंक के प्रबंधक पायल महेश्वरी और सेवा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार माधव और कैशियर अभिनव को तुरंत जानकारी मिलने पर सस्पेंड कर दिया गया है । इस घटना के बाद एडीजी उमेश जोगा,डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।
ठेका कर्मचारी जय भावसार को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उसके पांच अन्य साथी आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया गया है।